- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के लहसुनपाट में आज शुक्रवार को तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। शंकरगढ़ अंतर्गत लहसुनपाट इलाके में सुबह तेज बारिश के साथ करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जमकर ओले गिरे। जिसके कारण पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है। यहां का नजारा शिमला की तरह दिख रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। खेत में लगाए गए गेहूं और मक्के की फसल नष्ट हो गई है। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां आम, महुआ के साथ सब्जी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। यह मौसम महुआ का…
रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है। एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले 19 मार्च की रात अचानक वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी थी। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेडिका में रेफर कर दिया है। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/in-many-districts-including-ranchi-the-temperature-dropped-due-to-rain/
रांची। राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ और काफी सुहावना हो गया। लेकिन बादल छाया रहा। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट आईं और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च को भी विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवा चलने तथा ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की…
बलरामपुर। जिले में कल गुरुवार से रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पारा गिरने से लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। आज शुक्रवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ही बादल छाएं है। जिसके कारण तपती गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल के…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की अपराह्न के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को अंबिकापुर से आरोपित अमन मिस्त्री (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर गुरुवार को रामानुजगंज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के द्वारा गुरुवार बीती शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रार्थी की नाबालिग बेटी 18 मार्च की रात से लापता थी। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन 19 मार्च को प्रार्थी रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस…
बलरामपुर। बाजीलाल सिंह गुरुवार बीती शाम को रामानुजगंज एसडीओपी का चार्ज संभाला। इससे पूर्व बाजीलाल रामानुजगंज थाना प्रभारी भी रह चुके। उनके कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनकी सराहना की थी। लोगों ने बाजीलाल को रामानुजगंज एसडीओपी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। ज्ञात हो, रामानुजगंज अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के अंतर्गत तीन थाना और तीन पुलिस चौकी आता है। जिसमें रामानुजगंज, रामचंद्रपुर और त्रिकुंडा थाना शामिल है। वहीं पुलिस चौकी में डिंडो, विजयनगर और तातापानी पुलिस चौकी आता है। जानकारी के अनुसार, बाजीलाल सिंह बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर, रामानुजगंज, रघुनाथनगर, बसंतपुर और कुसमी थाने में बतौर थाना प्रभारी के…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आज गुरुवार को रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचननगर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान आरोपित रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया। आरोपित नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था। पुलिस के द्वारा जारी आज गुरुवार को विज्ञप्ति के अनुसार, रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचननगर में मुखबिर के द्वारा मिली सूचना पर…
कोडरमा। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत खरकोटा के जंगल में विचरण करते हुए हाथियों का झुंड पहुंच गया है। झुंड में 17 हाथी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों के झुंड को भगाने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है। कोडरमा रेंज ऑफिसर रामबाबू ने बताया कि वन विभाग की टीम में वनरक्षी पूनम राम, राहुल सिंह, पंकज कुमार शामिल हैं। इधर हाथियों के झुंड के पहुंचने से किसान अपनी फसल को बचाने को लेकर चिंतित हैं। बता दें कि मरकच्चो, जयनगर और डोमचांच के जंगल से होते हुए हाथियों का झुंड उक्त इलाके के जंगल में पहुंचा…
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार देर रात राजधानी रायपुर से आरोपित धर्मपाल यादव (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज गुरुवार को रामानुजगंज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रार्थी की नाबालिग बेटी 13 मार्च की रात से लापता थी। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के पांच दिन बाद 18 मार्च को प्रार्थी ने रामचंद्रपुर थाने में शिकायत…
हजारीबाग। रामगढ़-हजारीबाग सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बिरसा कोल डिपो में फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम टीपीसी नक्सली संगठन के सदस्यों ने दिया है। बुधवार की देर रात हथियार से लैस पहुंचे उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की। इस बीच कोल डीपू में लगे एक जेसीबी मशीन को जला दिया। वहीं दो जेसीबी मशीन सहित तीन हाइवा का शीशा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। उग्रवादियों द्वारा की गई फायरिंग में एक सीसीएल कर्मी संतोष मुंडा के पैर में गोली लगी है। पुलिस के पहुंचते ही…