Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के तत्वावधान में सिलवार स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में एनसीसी का दस दिवसीय सातवांसंयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटी कैंप-7) संपन्न हो गया। 19 से 28 जून तक आयोजित इस शिविर के समापन समारोह में एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एंटनी हेनरी सेल्वम ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि कैडेट्स अनुशासन एवं समग्र विकास से जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होने प्रशिक्षण एवं अनुशासन को स्थापित कर शिविर की सफलता पर प्रकाश डाला। कैडेट्स को अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में समग्र विकास, शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक लचीलापन एवं नैतिक मूल्यों…

Read More

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट के आईटी ब्रांच की छात्रा सोनी कुमारी का टेक महिंद्रा के रोबोटिक क्षेत्र में तथा कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र अमित कुमार का सी-शार्पटेक मे नियुक्ति हेतु अंतिम चयन कर लिया गया है। यूसेट के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ अर्चना रीना धान इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कंपनियों ने आज यूसेट को इसकी सूचना मेल पर भेजी है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए साधुवाद दिया। यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने इस पर खुशी जताते हुए जहां दोनों विद्यार्थियों को उनके सफल चयन के लिए…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा के सपने को साकार करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने एक अभूतपूर्व ‘सांसद तीर्थ दर्शन-2025’ योजना की शुरुआत की है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस- कॉन्फ्रेंस में सांसद जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बुजुर्गों को सम्मान, बेटा के रूप में आशीर्वाद की चाह सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के उन बुजुर्गों और तीर्थयात्रा से वंचित लोगों को सम्मान और अवसर प्रदान करना है, जो लंबे समय से इसकी कामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक जनप्रतिनिधि…

Read More

मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वहीं एक दो स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग में एक…

Read More

मुंबई डेस्क। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच जारी है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। साल 1975 का जून का महीना देश-दुनिया में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। साथ ही आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए। यानी प्रेस को सेंसर कर दिया गया। इंदिरा गांधी के इशारे पर समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहली बार घोड़ों में बेहद खतरनाक संक्रामक बीमारी गैल्डर्स की पुष्टि हुई है। यहां शादी-विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दो घोड़े में गैल्डर्स के लक्षण मिले थे। जिसके बाद इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार को ब्लड सैंपल भेजा गया था। पांचवीं बार बल्ड सैंपल भेजे गए दोनों घोड़ों के सैंपल पॉजिटिव आए। गैल्डर्स एक संक्रामक बीमारी है जो घोड़े, गधों और खच्चरों में पाई जाती है और विशेष परिस्थिति में यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। इसलिए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गंभीर माना जाता है।…

Read More

रांची। झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और इसके निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है। विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून फ़िलहाल झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। यही वजह है कि पूरे राज्य भर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में 79 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के जिन जगहों पर बारिश दर्ज की गई उनमें रामगढ़…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि यह शुभ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे। जय जगन्नाथ। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।जय जय जगन्नाथ।…

Read More