Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पलामू। पलामू जिले के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शुमार प्रमोद अग्रवाल के मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठानों पर केन्द्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बही-खाते विभाग की ओर से खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल जीएसटी अधिकारी मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। मेदिनीनगर में जीएसटी की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। छापामारी की सूचना के बीच दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर के सुदना में कारोबारी के घर,…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में आज दोपहर आईटीसी (ITC) की विशेष टीम ने नकली गुटखा और सिगरेट की बिक्री तथा कॉपीराइट उल्लंघन के संदेह पर कई प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, टीम पांच से छह वाहनों के काफिले के साथ रायपुर से रामानुजगंज पहुंची और आते ही अलग-अलग दुकानों व गोदामों पर दबिश दी। आईटीसी की टीम उन व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है, जिन पर डुप्लीकेट ब्रांडेड सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री के साथ कंपनी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने की शिकायतें मिली थीं। टीम द्वारा स्टॉक की गहन तलाशी ली…

Read More

रांची। झारखंड के राजभवन का नाम अब बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नई अधिसूचना के अनुसार अब रांची और दुमका स्थित राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना में बताया गया है कि यह परिवर्तन भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। नाम परिवर्तन के फैसले का उद्देश्य संस्थान को अधिक जनोन्मुख और लोकतांत्रिक पहचान देना बताया जा रहा है। इसके लागू होने के…

Read More

बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र जांच विवाद ने बलरामपुर में गुरुवार को माहौल गर्म कर दिया। दस्तावेजों की जांच में देरी के आरोपों से नाराज़ सर्व आदिवासी समाज ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन पर तत्काल निर्णय का दबाव बनाया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच विधायक की ओर से दस्तावेज जमा कर दिए जाने के बाद भी समाज ने 11 दिसंबर को अंतिम फैसला सुनाने की मांग तेज कर दी है। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले ने गुरुवार को बलरामपुर में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक तनाव पैदा कर दिया। जाति…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठे सवालों ने मामला गरमा दिया है। सर्व आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग, आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचे और विधायक के खिलाफ कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग उठाई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि फिलहाल एक विशेष जांच समिति इस पूरे विषय की जांच कर रही है। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट 27…

Read More

रांची। रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी रांची पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जेएससीए के अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के रांची आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फैन्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से विराट कोहली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष) और पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष) भारतीय सेना के सिपाही हैं। यह भीषण सड़क हादसा जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर…

Read More

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में आगामी 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का मैच के प्रति इतना जुनून है कि ठंड में लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए। कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर पहुंच गए। कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार किया, ताकि सुबह…

Read More

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में यहां श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। लंबे अंतराल के इंतजार के बाद बने भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज जयकारे के साथ केसरिया रंग का धर्म ध्वजा स्थापित हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मोदी के साथ आरती पूजन में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत, महंत और तमाम रामभक्त इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बने। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम का…

Read More

हजारीबाग। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बघुताबर टोला निवासी रुपलाल करमाली(35) को अज्ञात अपराधियों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग बारह बजे रात को छत के सहारे अपराधी रुपलाल करमाली के घर में घुसकर पांच गोली मार दी। इससे मौके पर ही रूपलाल करमाली की मौत हो गई। गोली की आवाज से उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी का काम करते थे। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी…

Read More