Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर दबिश दी गई है। मौके पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के घर छापेमारी की गई है। वहीं, बिलासपुर में अशोक टूटेजा के ठिकानों पर छापेमारी की खबर है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रामा ग्रीन कॉलोनी…

Read More

धनबाद। धनबाद के कोयला कारोबारियों के खिलाफ शनिवार को दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी है। शुक्रवार को धनबाद के 18 जगहों पर ईडी टीम की ओर से छापेमारी के बाद शनिवार को ईडी की टीम 15 गाड़ियों पर सवार होकर धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित तेतुलिया में कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कोयला भट्ठे पर पहुंची है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को धनबाद में देर रात तक चली छापेमारी में ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल के टिकियापाड़ा स्थित कार्यालय पर भी दबिश दी थी। वहीं आज ईडी के दर्जनों अधिकारी 15 वाहनों पर सवार…

Read More

रांची। राज्य की राजधानी के सदर अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक मरीज की मौत ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटना के बाद फैले आक्रोश ने सरकारी अस्पतालों की लापरवाही की पोल खोल दी है। इसी बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लगा दी है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड में सरकारी अस्पतालों की लगातार बढ़ती लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इसे सीबीएसई सीओई पटना के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई के संसाधक आलोक कुमार पाठक और लिपिका पात्रा ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिन (21-22 नवंबर) में पांच-पांच घंटे तक करियर काउंसलिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय जैसी गतिविधियों के माध्यम से विषय को समझने में मदद मिली। स्कूल के प्राचार्य डॉ. तापस…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंची पुलिस और निगम के कर्मचारियों तथा व्यवसायियों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि, एनआईटी के पास मौजूद साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था। बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इसके बाद आज सुबह…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना एक लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। हालांकि आगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत पुराने जीटी रोड के टॉउन हॉल के पास हुई है। इस घटना में तीन दुकानें और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, आग कपड़ा और फल दुकान में लगी है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई से ज़्यादा अब आवारा कुत्तों की उपस्थिति चर्चा का विषय है। लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसा आदेश जारी कर दिया है, जिसे पढ़कर शिक्षक भी हैरान हैं और सोशल मीडिया भी ठहाकों से गूंज उठा है क्योंकि अब शैक्षणिक संस्थानों में ‘डॉग वॉचिंग’ की कमान प्राचार्य और हेडमास्टर के हाथों में सौंप दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का नया निर्देश पूरे राज्य में बहस का मुद्दा बन चुका है। आदेश में कहा गया है कि, हर स्कूल का प्राचार्य अब संस्थान का नोडल अधिकारी होगा, जिसे अपने नियमित शैक्षणिक कार्यों…

Read More

कोडरमा, (अरुण सूद)। श्री हंस योग साधना केंद्र, झुमरी तिलैया में 19 नवंबर को विश्व शांति दूत डॉ. प्रेम रावत के आगमन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। केंद्र परिसर उनके स्वागत के नारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह ऐसा था कि सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। डॉ. रावत, जिनका जन्म 10 दिसंबर 1957 को हरिद्वार में हुआ, अपने पिता श्री हंस जी महाराज की प्रेरणा से मात्र आठ वर्ष की आयु में ही शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के मिशन से जुड़ गए थे। आश्चर्यजनक रूप से तेरह वर्ष की उम्र…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2024 के परीक्षा परिणामों में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम विजयनगर के नीरज कुमार गुप्ता ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 28 वर्षीय नीरज ने कठिन प्रतिस्पर्धा वाले इस परीक्षा में 81वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विजयनगर निवासी नीरज कुमार गुप्ता एक पढ़ाई और अनुशासनप्रिय परिवार से आते हैं। उनके पिता अनिल गुप्ता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बलरामपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता संजू गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। कई शहरों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, यहां के ज्यादातर जिलों में रात और सुबह के वक्त तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त तापमान 10 डिग्री से…

Read More