Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा ठेले और खोमचों को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। निगम ने मोरहाबादी के बिजली ऑफिस से लेकर पंचमुखी मंदिर तक अतिक्रमण चलाया। निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर लगा कर रखे गए अवैध रूप से ठेलों को जब्त कर लिया। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया। जैसे ही दुकानदारों को यह पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को चौक के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीफीट वीर बिरसागढ़ बस्ती निवासी 20 वर्षीय संदीप दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप बुधवार की रात अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स फैक्ट्री में ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बुलेट से घर लौट रहा था। इसी दौरान जेम्को चौक के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ का कहना है कि संदीप ने रास्ते में अचानक आए किसी मवेशी…

Read More

रांची। रांची के पुंदाग में एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में एक कार पार्क की गई थी। इसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने की वजह से सेल सिटी में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के पलामू जिला सहित कई जिलों में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ी गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें खाली हो जा रही है। हालांकि राजधानी रांची में फिलहाल प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बचा हुआ है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है उनमें जमशेदपुर 40.1 डिग्री, देवघर 39, गढवा 39 और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 39 डिग्री शामिल है। मौसम विभाग ने 15 मई को…

Read More

कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे। अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को कुचल दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से सोमवार सुबह एक युवती का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया।मामले में तीन युवकों-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना साकची थाना अंतर्गत आमबागान स्थित होटल ईआई डोराडो की है, जहां कमरे नंबर 506 में एक युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी रुखसार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली…

Read More

रांची। आंतकी संगठन आईएसआईएस, अलकायदा और तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट करने वाले एक नाबालिग को रांची की पुदांग ओपी पुलिस ने रविवार को गिरफ़्तार किया है। युवक को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मामले की जानकारी मिलते ही पुदांग ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर स्क्रीन शॉट, वीडियो और मोबाईल फोन बरामद किया गया है। साथ ही नाबालिग को निरुद्ध किया गया। इस संबंध में ओपी प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इस तरह के पोस्ट से क्षेत्र का सांप्रदायिक…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। सोशल माडिया एक्स के माध्यम से उन्होंने कहा ” निर्लज्जता की भी एक हद होती है, पर हेमंत सोरेन सरकार ने तो उसे भी पार कर दिया है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो ‘डीजीपी’ जैसे काम कर भी रहा है, वो बिना वेतन के सेवा दे रहा है। वाह मुख्यमंत्री जी, ये तो नया भारत निर्माण है ‘बिना वेतन, बिना…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इनमें 2004 बैच के दो, 2005 बैच के एक और 2007 बैच के दो आईपीएस शामिल है । जारी लिस्ट के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस में आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार और 2005 बैच के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी, जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें आईजी रैंक में इम्पैनल किया गया है। इनके अलावा झारखंड जगुआर आईजी के पद पर पदस्थापित 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक संप्रेक्षण गृह से शनिवार को छह अपचारी बालक गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर भाग निकले। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इसकी सूचना शाम को थाने में दी गई । पुलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है। यह तीन माह में दूसरी घटना है। इससे बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गंगापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास छह अपचारी बालकों ने सुरक्षा में तैनात गार्ड के आंखों…

Read More