- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- टियर-2 शहरों में सेल्फ-ड्राइव क्रांति: चतरा के अमरजीत सिंह का ‘Drigo India Cars’ बना नया भरोसा
- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाड़ा गांव के बोहला टोला में घर के बाहर सोई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान इसी टोले की रहने वाली विमला देवी (55), पति हरि भुइयां के रूप में की गई है। परिजनों ने घटना के पीछे जमीन विवाद बताया है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पुत्र राकेश कुमार भुइयां ने शनिवार को बताया कि हर दिन की तरह उसकी मां…
गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके में तेज रफ्तार में गणतव्य जा रही एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित बच्चे की मौत हो गई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की है। बताया गया कि छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ शादी समारोह में भाग लेकर रांची से सरिया लौट रहे थे। इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़…
रांची। झारखंड में आनेवाले दिनों में गर्मी और सताएगी। राजधानी रांची में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढवा सहित कई जिलों में तापमान 41-42 डिग्री हो गया है। प्रचंड गर्मी से पूरा राज्य झुलस रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई को राज्य के उत्तर- पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 और 20 मई को भी राज्यके उत्तर- पश्चिमी जिलों में गर्जन,…
रांची। झारखंड के उत्पाद और मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पारस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल से योगेंद्र प्रसाद को अब छुट्टी दे दी गयी है। अस्पताल से मंत्री अपने आवास पर चले गए हैं जहां वह रिम्स के चिकित्सक की देखरेख में रहेंगे। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट पर रहने की सलाह दी है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास बुधवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े पर टांगी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीता मार्डी और भोला एक वर्ष से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में काेतवाली देहात अंतर्गत चकवा पुलिस चौकी के पास भयंकर सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करते समय कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार काे बताया कि काेतवाली देहात क्षेत्र में बीती देर रात लगभग डेढ़ बजे ओवरटेक के दाैरान अर्टिगा कार ट्रक घुस गई। हादसे में पांच मृतकाें की पहचान जीतेंद्र कुमार (35),…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार की सुबह का वक्त मार्ग दुर्घटनाओं से भरा रहा। इन सड़क हादसों में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। हरदोई में हुए दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं बलरामपुर में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार पांच लोगों की जान चली गई है। इससे पहले लखनऊ के किसान पथ पर लगी आग से बस में जिंदा जलकर पांच यात्रियों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों में हुई लोगों की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही…
गिरिडीह। डुमरी थाना इलाके मे स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप फ्रिज लोडेड कंटेनर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 10 लाख से अधिक का फ्रिज (रेफ्रिजरेटर ) जलकर खाक हो गई । हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने कई फ्रिज को जलने से बचा लिया। बताया गया कि फ्रिज लोडेड कंटेनर (एचआर-38ए-2678) के चालक ने बेकाबू होकर एक अज्ञात गाड़ी को पीछे से जोरदार टककर मार दी। इस दौरान कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। जब वो बेफिक्र हो कर आगे बढ़ा, तो कांटेनर से धुंआ निकलना शुरू हो गया और…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के चर्चित फिल्म प्रेमी पप्पू सरदार ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन को इस बार एक अनोखे और समाजिक कार्य से खास बना दिया। साकची मनोहर चौक पर हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम आयोजित कर न सिर्फ जन्मदिन का उत्सव मनाया, बल्कि तीन गरीब बेटियों का विवाह भी संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम भगवान की आराधना से हुई, जिसके बाद रात आठ बजे से तीन गरीब लड़कियों के विवाह की प्रक्रिया शुरू हुई। विवाह में वधु और वर के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे। पंडितों…
रांची। झारखंड के 18 जिलों में कहीं- कहीं 16 मई से गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन इलाक़ों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है उनमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा को छोड़कर सभी जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से…