- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। जैक की ओर से शनिवार को जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में इस बार लडकियों ने बाजी मारी है। साइंस और कॉमर्स दोनों संकायों में लडकियां टॉपर रही हैं। साइंस में राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूील, गोविंदपुर की अंकिता दत्ताा टॉपर हुई हैं। अंकिता को कुल 477 अंक मिले हैं। वहीं कॉसर्म संकाय में संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की रेशमी कुमारी टॉपर हुई हैं। रेशमी को कुल 476 अंक मिले हैं। पिछले बार से इस वर्ष का रिजल्ट6 बेहतर हुआ है। इस बार पिछली साल के मुकाबले दो प्रतिशत बच्चें अधिक पास हुए हैं। उल्लेखनीय है कि…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित जैक सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए। मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। पिछले साल साइंस में 72.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 79.2 6 प्रतिशत…
हजारीबाग। जिले में नकली पनीर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात्रि प्रशासन ने लगभग 4000 किलो नकली पनीर जब्त किया है। यह नकली पनीर पटना से रांची ले जाया जा रहा था और दो बरौनी ट्रैवल्स और तिवारी ट्रैवल्स की बसों में छिपाकर लाया जा रहा था। पूरा खेप बिहार और बंगाल से हजारीबाग पहुंचा था। हजारीबाग से यह दूसरे शहर भेजने की तैयारी चल रही थी। जिला प्रशासन का कहना है कि एक बड़ा गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। जो आधे दाम में पनीर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है। इस छापेमारी का…
रांची। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अकुलाहट महसूस हुई। हालांकि मौसम विभाग ने 31 मई को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की दर से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में…
रांची। झारखंड के कई जगहों में 30 मई से बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही यह झारखंड में भी दो-तीन दिनों के भीतर पहुंच जाएगा। इधर मॉनसून के झारखंड में समय पूर्व पहुंचने के सूचना…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार देर रात मऊभंडार ओपी पुलिस ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को एक बिल्डर की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। इसके बाद देर रात विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए।इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला के एक स्थानीय बिल्डर ने मऊभंडार ओपी में कर्ण सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।…
गढ़वा। जिले की श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर मर्चवार गांव में बुधवार रात बारात आए एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कुएं से बरामद किया गया। युवक की पहचान अंबिकापुर , गांधीनगर के रामाशीष विश्वकर्मा के पुत्र विकास विश्वकर्मा (32) के रूप में हुई है। विकास अपने भाई के दोस्त की बारात डंडई प्रखंड के महूडंड गांव आया था। कैलाश ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर का सिंहपुर मर्चवार गांव में प्रमोद ठाकुर के यहां बारात आई थी। विकास विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के ओबरा में बिजली विभाग में जेई के…
पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव में बुधवार की रात डीजे गाड़ी ने बाराती सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बारातियों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी है। गुरुवार सुबह एमएमसीएच में घायलों ने घटना की पूरी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मनातू प्रखंड की रंगेया पंचायत के चुनका पसिया गांव से बारात सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव जा रही थी। एक…
पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड से सुरेश सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राज कुमार चंद्रवंशी (23) के रूप में हुई है, जो संजय चंद्रवंशी का पुत्र था और रेडमा स्थित देवी मंडप मुहल्ले का निवासी था। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में युवक की खुदकुशी की कोशिश की पूरी घटना कैद मिली है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा…
धनबाद। धनबाद जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर यहां वाहन चालक बनकर रह रहे शातिर मुर्शिद अंसारी के घर पर बुधवार देर रात झारखंड-बंगाल की एटीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। इस दौरान टीम ने मुर्शिद अंसारी के घर से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार और अन्य उपकरण बरामद किया हैं। टीम ने इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मिर्शिद अंसारी और उसकी पत्नी हिना परवीन सहित कुल…