- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव पर पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। योगेंद्र साव को कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कार्रवाई उनके उस बयान के बाद की गई, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन सरकार पर खुलकर हमला बोला था। दरअसल, हजारीबाग जिले के केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के खनन क्षेत्र के अंतर्गत…
रांची। मौसम विभाग की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताए जाने के बाद राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा को देखते हुए राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सभी उपायुक्तों और विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसी भी तरह की जनहानि…
पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक लापरवाही भरा दृश्य बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन समय रहते अनहोनी टल गई। हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय में एक यात्री बस के संपर्क में आने से बिजली का तार टूट गया, जिससे पूरे इलाके में घंटों अंधेरा छाया रहा। पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री बस बिजली के झूलते तार से टकरा गई। हादसे में तार टूटकर गिर गया, जिससे प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जानकारी के मुताबिक ‘रग्बी’…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती के मामलों पर पुलिस की सख्ती के बीच रायगढ़ जिले से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट में गुप्त तरीके से की जा रही अफीम की खेती को पुलिस ने उजागर करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत आमाघाट में पुलिस ने करीब डेढ़ एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगे अफीम के पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने…
रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित लॉ कॉलेज इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में अगले सत्र से नामांकन पर झारखंड उच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने पारित किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य आया कि संस्थान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के नियमों के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इनमें लाइब्रेरी, योग्य प्रिंसिपल और कोर फैकल्टी का अभाव प्रमुख रूप से शामिल है। इस संबंध में अंबेश कुमार चौबे और अन्य की ओर से याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा…
जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के दौरान चौथी मंजिल से कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां इलाजरत 25 वर्षीय युवक अरशद आलम ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अरशद पिछले तीन दिनों…
चतरा। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ईंट भट्टे से शुक्रवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विनोद गुरुवार को केरलिबार पंचायत के निमियाटांड़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। मजदूरी के सिलसिले में वह वहीं रुक गया और रात में घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालन के बाद रात में मजदूरों के लिए खाने-पीने की…
नई दिल्ली। Global Oil Crisis ने एक बार फिर दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल मचा दी है। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल ने वैश्विक सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। Global Oil Crisis: अचानक उछले कच्चे तेल के दाम पश्चिम एशिया में जारी टकराव ने Global Oil Crisis को और गहरा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को…
गिरिडीह। जिले के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत लटकटो पिकेट के समीप धावाटांड के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रांची की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अंबानी और ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक अमित डांगी से गुरुवार को पूछताछ की। जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी से आठ घंटे और डांगी से करीब सात घंटे तक कई सवाल पूछे। अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को भी बुलाया गया है। सीबीआई ने बताया कि अनिल अंबानी आज जांच एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे और उनसे लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई। उन्हें शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला…