Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»अतिक्रमण अभियान को लेकर दुकानदारों में आक्रोश, नगर निगम मुर्दाबाद के लगे नारे
    Jharkhand

    अतिक्रमण अभियान को लेकर दुकानदारों में आक्रोश, नगर निगम मुर्दाबाद के लगे नारे

    Palamu: नगर निगम ने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार अपने प्रतिष्ठान का हिस्सा सरकारी जमीन पर बढ़ाकर अतिक्रमण किए हैं, उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। ऐसा न करने पर निगम जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के साथ भारी जुर्माना भी वसुलेगा। अभियान के दौरान कई दुकानों में बाहर निकाल कर बनाए गए टीन की छतों को भी तोड़ा गया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। अतिक्रमण को लेकर इन दिनों मेदिनीनगर नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान निगम कर्मियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। विरोध होने के कारण निगम की ओर से 24 घंटे का समय अतिक्रमण हटा लेने का दिया गया है। इस अवधि में नहीं हटाने पर गुरूवार को स्पेशल अभियान चलाया जाएगा।

    नगर निगम के जरिये बुधवार काे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत बाटा रोड से शुरू। इसके बाद घास पट्टी, गुड़ पट्टी, जैन मंदिर रोड होते हुए पंचमुहान से धर्मशाला रोड, बड़ी मस्जिद रोड से छहमुहान तक चलाया गया। निगमकर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों और ठेला लगाने वालों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाटा रोड एवं घास पट्टी में दुकानदारों ने विरोध किया। उन्हाेंने कहा कि अवैध निर्माण तोड़ने से पहले नगर निगम के द्वारा उनलोगों को नोटिस नहीं दिया गया। अचानक बुलडोजर लेकर तोड़ने पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

    नगर निगम ने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार अपने प्रतिष्ठान का हिस्सा सरकारी जमीन पर बढ़ाकर अतिक्रमण किए हैं, उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। ऐसा न करने पर निगम जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के साथ भारी जुर्माना भी वसुलेगा। अभियान के दौरान कई दुकानों में बाहर निकाल कर बनाए गए टीन की छतों को भी तोड़ा गया।

    इस कार्रवाई के बाद बाजार की सड़कें पहले से अधिक चौड़ी और साफ दिखने लगी हैं। पैदल चलने वालों को राहत मिली है और यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो गई है। पहले जहां सड़कों पर ठेले और बाइक खड़ी होने से हर समय जाम लगा रहता था, अब वह स्थिति काफी हद तक सुधर गई है।

    हालांकि, कुछ दुकानदार इस कार्रवाई से नाराज हैं। उनका मानना है कि यह फैसला उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर की बेहतरी और जनता की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है।

    प्रशासन ने पहले ही सड़क किनारे व्हाइट मार्किंग कर वाहनों और ठेलों के लिए स्थान निर्धारित किए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही थी। अब इस सख्त कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि बाजार क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था बनी रहेगी।

    कार्रवाई टीम में सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता, शहर थाना से जयनंदन सिंह, सिटी मैनेजर शाहीद हसन, अनुराग तिवारी, नगर निगम के सीओ रंजन सिंह, जमादार अविनाश कुमार, शेरान खान, रविन्द्र कुमार, इश्तेयाक शाह, इरसाद शाह, टीओपी वन के प्रभारी रूद्रानंद सरस, जवान इशरार आलम सहित अन्य लोग शामिल थे।

    इधर, इस मामले में नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन ने कहा कि अतिक्रमण हटाकर शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी को भी कब्ज़ा करने का अधिकार नहीं है। अतिक्रमण मुक्त के पश्चात सड़कें चौड़ी हो जाने से आम राहगीरों को काफी राहत मिलेगा। शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को जाममुक्त करने में आप सभी निगम प्रशासन का सहयोग करें।

    नगर आयुक्त ने बताया कि 19 दिसंबर को भी पूरे बाजार क्षेत्र एवं साहित्य समाज चौक के समीप अतिक्रमण हटाया जाएगा। बुधवार को दुकानदारों के बीच अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जानकरी भी दी गयी है, ताकि वे स्वयं भी अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें नहीं तो नगर निगम प्रशासन के द्वारा यह कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के वजह से शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी व्यक्ति के द्वारा अनावश्यक बाधा पहुंचाने की कोशिश होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    डालटनगंज के प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने निगम के जरिये अतिक्रमण के नाम पर व्यवसायियाें के प्रतिष्ठानों को 24 घंटे के अंदर नहीं हटने पर तोड़फोड़ करने का प्रचार कराने पर तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि नगर आयुक्त अभी शहर में ठंड काफी पड़ रही है। मैं खुद एक सप्ताह से 15 जगह अलाव जलवा रही हूं और रात को कंबल लेकर हर चौक चौराहे पर जा रही हूं। निगम की प्राथमिकता में कंबल वितरण करना चाहिए, जो हमारे समय में होता था और अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए ना कि ठंड के समय फुटपाथ व्यवसायियों को एवं शहर के दुकानदारों को तोड़फोड़ कर और भी समस्या में डालनी चाहिए।

    प्रथम महापौर ने कहा कि अभी-अभी वित्त मंत्री ने कहा है कि 15 तारीख के बाद व्यवसायियाें के साथ एक बैठक होगी, जिसमें पदाधिकारी भी रहेंगे। मैं नगर आयुक्त से अनुरोध करूंगी कि कृपया उस बैठक तक आप रुक जाए। उस बैठक में हम व्यवसायी आपस में ही बात कर इस तरह के अतिक्रमण का निदान निकाल लेंगे और अगर जबरदस्ती की गयी तो कल सारे व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सभी राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के साथ मैं खुद खड़ी रहूंगी। आशा है हम व्यवसायियाें की भावना को समझते हुए गुरुवार का अतिक्रमण अभियान को रोकेंगे।

    ये भी पढ़िए……….

    JSSC-CGL परीक्षा कराने वाली एजेंसी की याचिका झारखंड हाई कोर्ट से खारिज

    Post Views: 525
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleJSSC-CGL परीक्षा कराने वाली एजेंसी की याचिका झारखंड हाई कोर्ट से खारिज
    Next Article जमीन विवाद में परिवार पर हमला, एक व्यक्ति की मौत, 4 घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026

    Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.