Browsing: FASTag Clue

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में 70.390 किलोग्राम गांजे से भरी लावारिस इनोवा कार मिलने के मामले में पुलिस ने कथित चालक अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे आरोपित ने पुलिस पूछताछ में वाहन छोड़कर फरार होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने फास्टैग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की। बरामद गांजे की कीमत करीब 35 लाख 19 हजार 500 रुपये और जब्त इनोवा की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।