Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»संविधान पर हो रहे चौतरफा हमले, सम्मान के साथ रक्षा की जरूरत : राहुल गांधी
    Jharkhand

    संविधान पर हो रहे चौतरफा हमले, सम्मान के साथ रक्षा की जरूरत : राहुल गांधी

    Ranchi: शनिवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रांची पहुंचे। हुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसको खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लागू तो 1950 में किया गया लेकिन यह समझना जरूरी है कि इसको लागू करने के पीछे सोच हजारों साल पुरानी है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज की सच्चाई है कि संविधान के रक्षा की जरूरत है। सिर्फ संविधान का सम्मान करने से नहीं होगा। चारों तरफ से संविधान पर आक्रमण हो रहा है। सिर्फ एक-दो व्यक्ति नहीं, बल्कि अलग-अलग शक्तियां इस पर हमला कर रही हैं। इनका लक्ष्य है संविधान खत्म हो जाये या फिर खोखला बना दिया जाये।

    गांधी शनिवार को डोरंडा के शौर्य सभागार में सिविल सोसाइटी सहित समाज के सभी वर्गों के साथ संविधान बचाओ सम्मेलन में बोल रहे थे। राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसको खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लागू तो 1950 में किया गया लेकिन यह समझना जरूरी है कि इसको लागू करने के पीछे सोच हजारों साल पुरानी है। यह भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, गुरुनानक समेत उन महापुरुषों की सोच का नतीजा है जो मनुस्मृति के खिलाफ थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राहुल गांधी ने कहा कि आज भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। यह कहकर आदिवासियों के इतिहास, उनके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आदिवासी का मतलब मालिक से था। अब उसे वनवासी कहकर जंगल में भेजना चाह रहे हैं। आज किसी भी कॉर्पोरेट में बड़े पदों पर ओबीसी, आदिवासी, दलित नहीं मिलेगा। हलुआ वही बांट भी रहे हैं और खा भी रहे हैं। आज 100 रुपये में से पांच रुपये खर्च करने का निर्णय ओबीसी लेते हैं। दलित एक रुपये और आदिवासी 10 पैसे खर्च करने का निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी संस्थाओं पर अपना कंट्रोल जमा लिया है। साथ ही कहा कि इस देश में 50 प्रतिशत आरक्षण के बैरियर को तोड़कर जातीय जनगणना को सुनिश्चित कराएंगे ताकि यह पता चल सके कि कौन कितने का हकदार है।

    राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति आदिवासी वर्ग की हैं। पहली बार आदिवासी वर्ग से राष्ट्रपति बनीं। जब संसद भवन का उद्घाटन होता है तो उनको कहा जाता है कि आप आदिवासी हैं, आपको नहीं जाना है। धूमधाम से राम मंदिर का उद्घाटन होता है और राष्ट्रपति से कहा जाता है कि आपकी जगह नहीं है। वहां अंबानी और अडानी को बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी कहते हैं मैं दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का सम्मान करूंगा लेकिन आपके हाथ से आपकी शक्ति छीन लेते हैं। सम्मान आपको देते हैं और पावर आपसे छीनते हैं। लोकसभा के चुनाव में जनता ने उनको समझा दिया। अब मुस्कुराते हुए नहीं दिखते हैं। मुस्कुराना भूल गये हैं। कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया। बिना पैसे के कांग्रेस ने चुनाव लड़ा।

    राहुल गांधी ने कार्यक्रम में जीएसटी वसूली का प्रतिशत भी समझाया। उन्होंने कहा कि यहां की 90 प्रतिशत आबादी जीएसटी देती है। हर सामान पर टैक्स वसूला जाता है। सौ रुपये यदि टैक्स में लिए जाते हैं तो 40 रुपये आम आदमी की जेब से निकलते हैं और 26 रुपये सबसे बड़ी कंपनियों से आते हैं। सबसे गरीब लोग 60 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी देते हैं। सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोग जीएसटी का तीन प्रतिशत देते हैं। हिन्दुस्तान का 40 प्रतिशत धन एक प्रतिशत लोगों के पास है। सबसे गरीब 50 प्रतिशत लोगों के पास एक प्रतिशत धन है। सबसे गरीब की आमदनी जोड़ देंगे तो पूरी आमदनी करीब 13 प्रतिशत बनती है। यह सिर्फ संविधान पर आक्रमण नहीं हो रहा। आपसे चोरी की जा रही है।

    राहुल ने कहा कि बेरोजगारी फैल रही है। महंगाई बढ़ रही है। सामाजिक एक्स-रे का माध्यम जाति जनगणना है। हम जानना चाहते हैं कि इस देश में पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं। दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब जनरल कास्ट के कितने लोग हैं। हिन्दुस्तान की संस्थाओं में किसकी कितनी हिस्सेदारी है। इन संस्थाओं पर किसका कंट्रोल है। इसलिए मैं जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं लेकिन मोदी नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो। आज नहीं तो कल जातिगत जनगणना होकर रहेगा। जिस 90 प्रतिशत को मिटाया जा रहा है, उस 90 प्रतिशत में बहुत शक्ति है। आपके पास मीडिया, जूडिशियरी, ब्यूरोक्रेसी नहीं है लेकिन आपके पास सच्चाई है।

    रांची में आयोजित इस संविधान सम्मान सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के अलावा कई नेता मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए……….

    बड़कागांव चुनाव में हो सकती है गैंगस्टर की एंट्री

    Post Views: 595
    Jharkhand Offbeat News Offbeat News Rahul Gandhi In Ranchi Ranchi News
    Previous Articleबड़कागांव चुनाव में हो सकती है गैंगस्टर की एंट्री
    Next Article सरगुजा जुड़ेगा हवाई सेवा से, पीएम मोदी मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.