Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    Chhattisgarh

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    बलरामपुर में 48 घंटे की बारिश से पककर तैयार धान बर्बाद होने की कगार पर, किसान बोले- अब तक नुकसान का सर्वे करने नहीं पहुंचे अधिकारी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। अर्नब चक्रवात के असर से हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई और पानी में भीगने के कारण खराब होने लगी है। नमी के चलते धान की बालियों में अंकुरण भी शुरू हो गया है। महीनों की मेहनत से तैयार फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की आशंका खड़ी हो गई है।

    जिले में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी। इसी बीच अर्नब चक्रवात के प्रभाव से आए आंधी-तूफान और बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को जमीन पर गिरा दिया। कई जगह खेतों में कटी हुई फसल भी बारिश में भीग गई। लगातार नमी बने रहने से धान की बालियां खराब होने और अंकुरित होने लगी हैं। इससे किसानों को उपज की गुणवत्ता और नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता सता रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुरानडीह के दादरपारा की महिला किसान सीमा ने बताया कि चक्रवात के कारण उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में लहलहाती धान की फसल पूरी तरह गिर गई है और बालियां भी खराब होने लगी हैं। बारिश के कारण नमी बढ़ने से धान में अंकुरण हो रहा है।

    वहीं, ग्राम देवीगंज के पटेलपारा निवासी किसान संकट ठाकुर ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण उनकी फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई और पानी में भीगने से बालियां खराब होने लगी हैं। उन्होंने बताया कि फसल पककर तैयार थी और कटाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया।

    नुकसान के सर्वे के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

    किसान संकट ठाकुर का कहना है कि फसल खराब होने के बावजूद अब तक पटवारी या कृषि विभाग का कोई अधिकारी खेतों में नुकसान का सर्वे करने नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों को नुकसान का आकलन और मुआवजा मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है।

    चक्रवाती तूफान की मार से किसान की लहलहाती फसल खराब।

    इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक रामचंद्र भगत ने बताया कि अर्नब चक्रवात का असर जिले में भी पड़ा है और करीब 48 घंटे तक लगातार बारिश हुई। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल का निरीक्षण कराया जा रहा है। एक-दो दिनों में नुकसान की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रभावित रकबे की जानकारी सामने आएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें नियमानुसार बीमा का लाभ मिलेगा। वहीं, जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है और जिनकी फसल को अधिक नुकसान हुआ है, उनके लिए राज्य सरकार की ओर से भी मुआवजे का प्रावधान है।

    इसे भी पढ़ें……

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    Views: 112
    Agriculture News Arnab Cyclone Balrampur News Chhattisgarh News Compensation Demand Crop Damage Survey Crop Insurance Crop Loss Cyclone Impact Farmer Crisis Farmers in Trouble Heavy Rainfall Latest Chhattisgarh News Offbeat News Paddy Crop Damage Paddy Germination Rain Damaged Crops Rural News
    Previous Articleथाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026

    चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली

    October 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.