Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    एनएच-343 के धीमे निर्माण, धूल और नाली की समस्या से नाराज नगरवासियों ने किया चक्काजाम, निर्माण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा के बाद खुला रास्ता
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 23, 2026Updated:October 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के निर्माण में देरी और कथित लापरवाही से परेशान नगरवासियों ने शुक्रवार सुबह को रामानुजगंज में गोपाल फ्यूल के पास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में तेजी लाने और आवागमन की समस्या दूर करने की मांग की। चक्काजाम के कारण रामानुजगंज-बलरामपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि न्यू एरा स्कूल से रामानुजगंज तक एनएच का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ती है, जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा नाली निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के दौरान बिजली के खंभे उखाड़े जाने से कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इन समस्याओं से परेशान होकर स्थानीय लोगों के साथ चक्काजाम करना पड़ा, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आए और आम लोगों को राहत मिल सके।

    प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

    मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद।

    चक्काजाम की सूचना मिलने पर रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा और थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि एनएच-343 के निर्माण में धीमी गति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, जिसके चलते उन्होंने चक्काजाम किया है। प्रशासन की कोशिश है कि निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार से चर्चा कर यातायात को जल्द सुगम बनाया जाए।

    सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार।

    एसडीएम ने बताया कि निर्माण कार्य की निगरानी के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि काम की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि कलेक्टर की ओर से भी निर्माण कार्य को लेकर निर्देश दिए गए थे। अब यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि काम जल्द पूरा हो और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

    निर्माण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा के बाद खत्म हुआ चक्काजाम

    घंटों जाम में फंसे रहे लोग।

    चक्काजाम के दौरान एनएच-343 पर रामानुजगंज से बलरामपुर तक निर्माण कार्य करा रही निजी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात पर सहमति बनने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

    इसे भी पढ़ें…….

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    Views: 248
    Anand Ram Netam Balrampur News breaking news Chhattisgarh News Civic Issues Dust Pollution Latest Chhattisgarh News Local News National Highway News NH 343 Offbeat News Public Protest Raman Agrawal Ramanujganj News Road Blockade Road Construction Road Development Traffic Jam
    Previous Articleमहतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    Next Article सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026

    कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.