Browsing: Local News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के भनौरा में टमाटर से भरा पिकअप वाहन पलटने के बाद सड़क किनारे टमाटर बिखर गए। देखते ही देखते आसपास के लोग झोले और बोरियां लेकर टमाटर समेटने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने भीड़ हटाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रामानुजगंज में एनएच-343 के निर्माण में देरी और लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गोपाल फ्यूल के पास चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

रामानुजगंज में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिमय माहौल में किया गया। गुरुवार देर शाम से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला रात तक चलता रहा। नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं को लेकर शिव मंदिर घाट स्थित कन्हर नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे।

रामानुजगंज के हाई स्कूल मैदान में विजयदशमी पर करीब 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। सागर मोती फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी और भजनों के बीच बड़ी संख्या में नगरवासी, आसपास के ग्रामीण और झारखंड से आए लोग शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रमुख रमन अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना के साथ बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित गांधी मैदान में सनातन सेवा समिति का दो दिवसीय नवरात्रि गरबा महोत्सव सीजन-3 उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल ने प्रतिभागियों और बच्चों के साथ डांडिया खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। महोत्सव में ग्रुप गरबा, बेस्ट कपल गरबा और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट और आतिशबाजी के बीच नगरवासियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बलरामपुर जिले के बनापति और धमनी के बीच बाकी नदी पर 255.60 लाख रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। दशहरा की नवमी पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पुल और पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। पुल बनने से दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 8 किलोमीटर कम होगी और 10 से 12 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंत्री ने रामानुजगंज-वाड्रफनगर और रामानुजगंज-सनावल मुख्य मार्गों पर भी जल्द डामरीकरण शुरू होने की बात कही।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से झारखंड के 14 वर्षीय किशोर इरशाद अंसारी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था। सोमवार दोपहर दो चचेरे भाइयों के साथ नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। करीब तीन बजे किशोर का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। सरकार अब तो जाग जाइए! कब तक धरती के भगवान के वेश में ये मौत के सौदागर मरीजों…

रांची, (अशरफ खान समीर): राजधानी रांची के बहुचर्चित पर्यटक स्थल हुन्डरु जलप्रपात में कार्यरत पर्यटक मित्र जो अपनी जान की…

हजारीबाग : हजारीबाग स्थित डेमोटांड़ एनएच-33 पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में सदर-बड़कागांव के रेंजर छोटेलाल शाह गंभीर रूप…