Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    सनातन सेवा समिति के दो दिवसीय आयोजन में उमड़ा उत्साह, ग्रुप गरबा, बेस्ट कपल और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज के गांधी मैदान में सनातन सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय नवरात्रि गरबा महोत्सव सीजन-3 रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट, डांडिया की थाप और भव्य आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ डांडिया खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।

    पुलिस अधीक्षक लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव की सजावट और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामानुजगंज का गरबा महोत्सव उन्हें गुजरात की याद दिलाता है। उन्होंने नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सनातन सेवा समिति को आयोजन के लिए बधाई दी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अपने संबोधन में एसपी ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस को अपना मित्र और परिवार समझें, उससे डरें नहीं। पुलिस अच्छे लोगों की सुरक्षा के लिए है। समाज के लोगों को भी गलत गतिविधियों को रोकने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संबोधन के बाद उन्होंने बच्चों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ डांडिया खेला। एसपी के साथ डांडिया करने को लेकर बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम में अनुभागीय राजस्व अधिकारी आनंद नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, जनपद सीईओ रणवीर साय, समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप तिवारी, वरिष्ठ व्यवसायी कन्हैयालाल अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, अरुण केसरी और सीताराम गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

    छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन आवश्यक कार्यों के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से नगरवासियों को नवरात्रि और गरबा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन समिति को बधाई दी। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उनके संदेश का प्रसारण किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

    महोत्सव के दौरान ग्रुप गरबा, बेस्ट कपल गरबा और बेस्ट ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन हरिओम कुमार गुप्ता, करिश्मा गुप्ता और पूजा चौबे ने किया। ग्रुप गरबा प्रतियोगिता में रास रंग बहू बेटी के संग ग्रुप ने पहला और रूट्स एवं रिदम ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    बेस्ट कपल गरबा प्रतियोगिता में रत्ना केसरी और विक्की केसरी की जोड़ी प्रथम तथा प्रियंका केसरी और पंकज केसरी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। बेस्ट ड्रेस सीनियर श्रेणी में पूजा जायसवाल को पहला, डॉ. प्रज्ञा जायसवाल को दूसरा और रिया केसरी को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं, जूनियर श्रेणी में अदवय जायसवाल प्रथम, आरवी केसरी द्वितीय और तृषा केसरी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रायोजकों के सहयोग से पुरस्कृत किया गया।

    डांडिया खेलते नगरवासी।

    दोनों दिन कार्यक्रम के संचालन के लिए बाहर से एंकर आमंत्रित किए गए थे। पहले दिन प्रज्ञा चंद्रा और दूसरे दिन नंदिनी नर्दे ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य द्वार पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद मैदान के मध्य मां दुर्गा के चित्र के समक्ष अतिथियों और वरिष्ठजनों ने आरती की। पूजा-अर्चना के बाद गरबा शुरू हुआ। भव्य आतिशबाजी ने आयोजन को और आकर्षक बनाया।

    गरबा महोत्सव से धार्मिक परंपरा के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा

    रामानुजगंज में नवरात्रि गरबा महोत्सव को लेकर महिलाओं, युवतियों और युवाओं में कई दिन पहले से उत्साह रहता है। शहर से बाहर पढ़ाई करने या नौकरी करने वाले युवा भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए घर लौटने का प्रयास करते हैं। महिलाओं और युवतियों की ओर से पारंपरिक परिधान, आभूषण और डांडिया की तैयारी पहले से की जाती है। इसके चलते नगर में कपड़ों, पारंपरिक वेशभूषा और ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी भी बढ़ती है।

    आयोजन समिति ने महोत्सव में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के अनुशासन और नगरवासियों के सहयोग की भी सराहना की गई। आयोजन ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया।

    समिति के सदस्यों, सहयोगियों और प्रायोजकों का रहा योगदान

    महोत्सव को सफल बनाने में सनातन सेवा समिति के शैलेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सिद्धांत यादव, विवेक यादव और शुभम गुप्ता सहित समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आकाश गुप्ता, सारांश, जसू केसरी, आकाश गोद, हर्षित तलवार, निशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, अंकुर केसरी, आर्यन केसरी, आकाश तिवारी, विकास महतो, नयन गुप्ता, अर्पित तिवारी, वतन गुप्ता, दीपक गिरी, आशीष चौबे, शशांक अग्रवाल, सूरज मिश्रा, अथर्व गुप्ता, समीर पांडे, कुमार अमितेश सिंह और मोनू ठाकुर ने भी आयोजन में सहयोग दिया।

    समिति ने सहयोग देने वाले व्यवसायियों और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इनमें ओम स्टील्स, प्रीति ऑटोमोबाइल्स, मां तारा गोपाल हाइट्स, संजीवनी हॉस्पिटल, भूमि टेलीकॉम, नित्यांश ट्रेडर्स, कौशल ट्रेडर्स, किसान घर, सुंदरी लाइफस्टाइल, अंश ट्रेडर्स, श्री राम मेडिकल, अंकित गुप्ता तथा फिलिप्स रेडियो एवं फर्नीचर शामिल रहे। मीडिया चैनल पार्टनर के रूप में निखिल सोनी, अपना रामानुजगंज, गौरव राज, मोर रामानुजगंज और श्रेया ठाकुर का भी सहयोग रहा।

    सनातन सेवा समिति का यह तीसरा नवरात्रि गरबा महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों और नगरवासियों के प्रति आभार जताया।

    इसे भी पढ़ें………

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    Views: 217
    Balrampur News Chhattisgarh Festival Chhattisgarh News Cultural Event Dandiya Night Durga Navratri Garba Competition Garba Mahotsav Local News Navratri Celebration Navratri Garba Offbeat News Ramanujganj Garba Festival Ramanujganj News Sanatan Seva Samiti SP Vaibhav Venkat Raman
    Previous Articleबनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026

    पीवी ऐप और लंबित मांगों के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कार्य प्रभावित

    October 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.