Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    • रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन
    Jharkhand

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    पिता की मौत के एक साल दो माह बाद सिर से उठ गया मां का भी साया, झारखंड में शोक की लहर
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 7, 2026Updated:October 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    फोटो : अब मधुर स्मृतियां ही शेष : पैतृक गांव नेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना के बाद बेटे हेमंत सोरेन और परिवारजनों के साथ रूपी सोरेन।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष की थीं। उनके निधन की पुष्टि अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की। उनके निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

    रूपी सोरेन पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। सितंबर में सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले हैदराबाद में भी उनका उपचार हुआ था। रांची लौटने के बाद भी चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई और शाम को चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार के कई कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रूपी सोरेन का मायका जमशेदपुर जिले के चांडिल क्षेत्र के धाधकीडीह में था। वर्ष 1963 में उनका विवाह शिबू सोरेन से हुआ था। दंपती के तीन पुत्र हुए। बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन अब इस दुनिया में नहीं हैं। दूसरे पुत्र हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र बसंत सोरेन विधायक हैं। परिवार के लिए रूपी सोरेन का निधन एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति माना जा रहा है।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे। वह झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री भी रहे। उनका 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हुआ था। पति के निधन के बाद रूपी सोरेन परिवार के साथ रहीं और राजनीतिक परिवार की वरिष्ठ सदस्य के रूप में उनकी मौजूदगी बनी रही।

    शिबू सोरेन के निधन के ठीक एक वर्ष और दो महीने बाद रूपी सोरेन के निधन से परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है। मां के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

    इसे भी पढ़ें…….

    कोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत

    Views: 270
    Previous Articleकोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत
    Next Article डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज

    November 20, 2026

    विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह

    November 13, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026

    अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज

    November 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.