Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
    National

    हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई। चैत्र पूर्णिमा यानी गुरुवार को श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का प्रकोत्सव मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने उनके किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत किया है।

    इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं। हनुमान प्रकोत्सव के मौके पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की। वह न सिर्फ मशहूर पहलवान थे, बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी थे। साल 1976 में फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का रोल किया। फिर 1987 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में हनुमान बने, जिसने उन्हें घर-घर लोकप्रिय कर दिया। दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से ज्यादा और वजन लगभग 127 किलोग्राम था।

    राज प्रेमी ने 1997 में शो ‘जय हनुमान’ में हनुमान का लीड रोल निभाया। यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था। राज प्रेमी पहले क्रिकेटर थे, बाद में अभिनेता बने। उन्होंने ‘श्री कृष्ण’ में शिशुपाल का रोल भी किया था।

    दानिश अख्तर सैफी एक रेसलर से अभिनेता बने। वे मुस्लिम हैं, लेकिन हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं। साल 2015 में शो ‘सिया के राम’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उनका वजन उस वक्त 130 किलो का था और वह रोजाना 5 लीटर दूध पी जाते थे।

    देवदत्त नागे मराठी सिनेमा के अभिनेता हैं। साल 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम की और कृति सेनन माता सीता की भूमिका में दिखीं। फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के किरदार में काफी पसंद किया गया।

    संकट मोचन का पर्दे पर रोल निभाने वाले सितारों की लिस्ट में निर्भय वाधवा का भी नाम शामिल है। उन्होंने ‘महाभारत’ में दुषासन का किरदार निभाकर शुरुआत की। बाद में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और 2024 के शो ‘श्रीमद रामायण’ में उन्होंने हनुमान का रोल किया। उन्होंने कहा था, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं।”

    विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में दिखे। ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

    इसके अलावा, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में बाल हनुमान का रोल करके सबका दिल जीत लिया था। वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभाया था।

    इसे भी पढ़ें………..

    झारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

    Post Views: 192
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
    Next Article जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.