रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी। सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ‘ आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…।’
बता दें कि, झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपनों के बीच गुरुजी के नाम से भी मशहूर थे। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 में एक साधारण परिवार में हुआ था। गोला के नेमरा गांव के रहने वाले थे। झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए शुरू से ही पक्षधर रहे और लड़कर अलग राज्य लिए। शिबू सोरेन गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों के मसीहा माने जाते थे।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। लोगों ने कहना है, ये पुण्य आत्मा थे। अंतिम सोमवारी के पुण्य तिथि पर इनका निधन हुआ है।
ये भी पढ़िए………
इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, स्वास्थ्य की ली जानकारी