Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»संस्मरण : हरि अनंत हरि कथा अनंता : तब दिशोम गुरु पर भी चली थी गोलियां, बिनोद बिहारी महतो के साथ कर रहे थे मंच साझा
    Jharkhand

    संस्मरण : हरि अनंत हरि कथा अनंता : तब दिशोम गुरु पर भी चली थी गोलियां, बिनोद बिहारी महतो के साथ कर रहे थे मंच साझा

    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग (डॉ. अमरनाथ पाठक)। झारखंड के भीष्म व गांधी और अबुआ राज के सबसे बड़े पक्षधर आदिवासियों के सबसे बड़े नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर भी गोलियां चली थीं। उसका मूक गवाह में खुद हूं। तब गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड से 19 किलोमीटर दूर हरलाडीह गांव में गुरुजी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ वर्ष 1997 में मंच साझा कर रहे थे। वहां मिडिल स्कूल हरलाडीह के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जनसभा थी। संस्मरण में वह दिन इसलिए भी ताजा है कि उस दिन मेरे चाचाजी श्री रत्नेश्वर नाथ पाठक जी का शादी के पहले फलदान कार्यक्रम था। संयोग देखिए कि गुरुजी भी रामगढ़ जिला स्थित गोला के नेमरा गांव के रहनेवाले थे। साथ ही चाचा जी का ससुराल भी गोला था। गोला से सभी फलदान के लिए आए थे। हमलोग मेहमानों के आवभगत में लगे थे। इसी बीच में जनसभा में गुरुजी का भाषण सुनने चला गया।

    शिबू सोरेन तो संताली भाषा में भाषण देकर बैठ गए। तब उठे विनोद बिहारी महतो और उनका पहला वक्तव्य था “कौन कहता है कि लालखंडी (विद्रोही) खराब होता है। अगर किसी को खराब लगता है, तो सबसे पहला लालखंडी में हूं। इसी पर गांव के एक चतुर्भुज सिंह ने धांय-धांय दो गोलियां मंच पर दाग दीं। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन लेकिन वहां अफरातफरी मच गई। शिबू सोरेन और विनोद बिहारी महतो वहां से भागते हुए मेरे दादाजी सेवानिवृत्त डॉक्टर नागेश्वर नाथ पाठक जी के क्लिनिक जी के क्लिनिक पहुंचे और कहने लगे कि ए बाबू बचाई ले. नय तो हमनी के मार देयतो…। मेरे दादाजी दोनों नेताओं को अपने क्लिनिक में बंद कर बाहर से सांकल चढ़ा दी। इसी बीच भीड़ वहां पहुंची और बोलने लगी कि दोनों के बाबू निकाल…। मेरे बाबा बोले, नहीं निकालेंगे, पहले मुझे मार लो, तब मेरी लाश पर चढ़कर उन्हें ले जाना…। चूंकि पीरटांड़ प्रखंड में मेरे बाबा इकलौते डॉक्टर, वह भी 1952 से वहां रहे थे, सभी उनका सम्मान करता था. तो भीड़ लौट गई। फिर बीएमपी कैंप से वायरलेस जाने पर सदलबल प्रशासन दोनों नेताओं को सुरक्षित ले गई। यह तो उस वक्त की स्मृतियां हैं। शिबू सोरेन से जुड़ी कई यादें पत्रकारिता के क्रम में रहीं। उनकी इतनी कहानी है जिसका अंत नहीं है। मैं गुरुजी को नेशनल डेली वर्ल्ड वाइज न्यूज की ओर से सादर शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिबू सोरेन एक ऐसा नाम है, जिनका संघर्ष और बलिदान इतिहास के स्वार्णिम अक्षरों में सदैव जिंदा अर्थात अमर रहेगा। दिशोम गुरु जिंदाबाद, शिबू सोरेन अमर रहे…के अल्फाजों के साथ यह कहना चाहता हूं कि उनका निधन सावन के पावन माह और अंतिम सोमवारी को हुआ। भोलेनाथ अपने श्रीचरणों में उन्हें जगह दें। ऐसे कद्दा कद्दावर शख्सियत सदियों में एकाध बार पैदा लेते हैं। जमींदारी प्रथा खत्म करने के लिए गुरुजी ने संघर्ष किया। झारखंड राज्य छीनकर लिया। आदिवासी, दलित और पिछड़ों के लिए सदैव आवाज बुलंद करते रहे। छोटे से गांव से निकल कर केंद्रीय मंत्री तक के ओहदे पर विराजमान रहे। उनके विरोधी भी उनके पांव छूकर आशीर्वाद लेते रहे, इसी से उनके प्रति मन में श्रद्धा की बात समझी जा सकती है। बहरहाल राजनीति के एक बड़े युग का अंत उनकी अंतिम यात्रा के साथ हो गया। अब आगे की जिम्मेवारी और ऐतिहासिक धरोहर को आनेवाली पीढ़ियों को संभालना बड़ी चुनौती होगी…।

    ये भी पढ़िए……….

    स्मृति शेष : नहीं रहे झारखंड के गांधी दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

    Post Views: 539
    Dishom Guru Shibu Soren Shibu Soren Dead
    Previous Articleस्मृति शेष : नहीं रहे झारखंड के गांधी दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा की यादों में गुरुजी शिबू सोरेन
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार

    September 7, 2026

    सदर अस्पताल में चोरी की फिराक में था संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा तो खुला बाइक चोरी के बड़े गिरोह का राज, 7 गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.