Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, अतीक को ढेर करने वाली तुर्किये की जिगाना पिस्टल पाक के रास्ते पहुंचती है भारत
    Crime

    दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, अतीक को ढेर करने वाली तुर्किये की जिगाना पिस्टल पाक के रास्ते पहुंचती है भारत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। तुर्किये की जिगाना समेत अन्य देशों की महंगी पिस्टल अब आसानी से बड़े गैंगस्टर्स तक पहुंचने लगी है। कुछ माह पूर्व प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत हाल के वर्षों में कई बड़ी वारदातों में जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया जा चुका है।

    ऑस्ट्रिया की ग्लाक, तुर्किये की जिगाना, अमेरिका की तोरस या चीन की स्टार आदि कुछ विदेशी पिस्टल की कीमत अधिक होने के कारण ये पिस्टल बड़े और मध्यम दर्जे के गैंगस्टर्स ही खरीद पाते हैं। ये पिस्टल पहले पाकिस्तान पहुंचती है, वहां से नेपाल व अन्य रास्तों से भारत के अलग-अलग राज्याें में पहुंचाई जाती हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ड्रोन के जरिए भारत आती है पिस्टल

    स्पेशल सेल का कहना है कि पहले विदेशी पिस्टल ड्राेन के जरिये सीमापार से पंजाब में आती थीं। वहां से तस्कर डिलीवरी लेकर देशभर के गैंगस्टर्स को बेच देते थे। अब विदेशी पिस्टल का सबसे बड़ा रूट नेपाल बन गया है। पाकिस्तानी तस्कर हवाई मार्ग से विदेशी पिस्टल नेपाल पहुंचा देते हैं वहां से भारतीय तस्कर उसे सड़क मार्गों से यूपी व बिहार के रास्ते दिल्ली व अन्य राज्यों में लाकर गैंगस्टर्स को बेच देते हैं।

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन व दिल्ली गेट स्थित आंबेडकर स्टेडियम से लाहौर के लिए चलने वाली बस सेवा से विदेशी हथियारों की स्मगलिंग होती थी। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस को बंद करने की घोषणा के बाद अगस्त 2019 में इसे बंद कर दिया गया। उसी साल बस सेवा भी बंद कर दी गई। उस ट्रेन व बस से बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान जाते-आते थे, जो पाकिस्तान से मीट के बड़े बर्तन में गोपनीय केविटी बनाकर उसमें विदेशी पिस्टल छिपाकर भारत लाते थे। कई बार जांच एजेंसियों ने तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से विदेशी हथियार जब्त किए थे।

    पाकिस्तान से कैराना पहुंचती है पिस्टल

    मुजफ्फरनगर के कैराना में इस पिस्टल की तस्करी होती है, क्योंकि वहां रहने वालों की रिश्तेदारियां पाकिस्तान में काफी हैं। तस्कर वहां से जिगाना लाने में कामयाब हो जाते हैं। कई बार जांच एजेंसी कैराना में तस्करों को दबोचकर उनसे विदेशी पिस्टल बरामद कर चुकी है।

    पिछले सालों में नेपाल में बने तस्करी के ठिकाने

    जून 2018 में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सीलमपुर के रहने वाले सलीम मोहम्मद उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 जिगाना की पिस्टल व 800 कारतूस बरामद किए थे। जांच से पता चला था कि उसने पाकिस्तान के तस्कर से सीधी बात कर पिस्टल की बड़ी खेप मंगाई थी। पाकिस्तानी तस्कर उक्त पिस्टल हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचा दिया था। वहां से पिस्टल यूपी के रास्ते सड़क मार्ग से दिल्ली आ गई थी। पुलिस का कहना है कि नेपाल हाल के वर्षों में सबसे बड़ा ठिकाना बन चुका है। पाकिस्तानी तस्करों के नेपाल में अपने-अपने ठिकाने हैं जहां वे भारतीय तस्करों की मांग के अनुसार विदेशी पिस्टल पहुंचा देते हैं।

    मूसेवाला की हत्या में भी हुआ था जिगाना का इस्तेमाल

    लखनऊ, कानपुर, मेरठ, खुर्जा, नोएडा, दिल्ली व पंजाब के कई ऐसे बड़े तस्कर हैं जो पाकिस्तान से अक्सर बडी संख्या में नेपाल के रास्ते विदेशी पिस्टल मंगवा कर गैंगस्टर्स को बेचते हैं। कुछ साल पहले पुलिस ने लारेंस के शूटरों को पिस्टल मुहैया कराने के आरोप में खुर्जा के अरबाज को गिरफ्तार किया था। अरबाज अपने दो सगे भाई रिजवान व रहमान के साथ पाकिस्तान से जिगाना पिस्टल मंगवाकर गैंगस्टर्स को बेचता था।

    जिगाना पिस्टल की खासियत

    भारत में मध्य प्रदेश, बिहार व यूपी में बनी अवैध पिस्टल से लगातार तीन से चार राउंड ही फायर किए जा सकते हैं। देशी मेड पिस्टल कई बार घोखा भी दे जाती है। गोली बैरल में फंस जाती है। जिगाना पिस्टल से लगातार दर्जनों फायर किए जा सकते हैं। यह झटका नहीं लेती है, जिससे इसका निशाना अचूक होता है। इसलिए किसी बड़े टारगेट पर गैंगस्टर जिगाना, जैसे विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल करते हैं, ताकि निशाना अचूक रहे। यह पिस्टल हल्की होती है।

    Post Views: 601
    Atik Ahmad
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसीएम पद से हटाए जाएंगे एकनाथ शिंदे!
    Next Article Balrampur: आगामी चुनाव को लेकर सरगुजा आईजी के नेतृत्व में आयोजित की गई अंतर्राज्यीय संयुक्त बॉर्डर समीक्षा बैठक
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.