Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Balrampur: आगामी चुनाव को लेकर सरगुजा आईजी के नेतृत्व में आयोजित की गई अंतर्राज्यीय संयुक्त बॉर्डर समीक्षा बैठक
    State

    Balrampur: आगामी चुनाव को लेकर सरगुजा आईजी के नेतृत्व में आयोजित की गई अंतर्राज्यीय संयुक्त बॉर्डर समीक्षा बैठक

    शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विषयों पर की गई विस्तृत चर्चा
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, अनिल गुप्ता। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में अंतर्राज्यीय संयुक्त बॉर्डर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सरगुजा रेंज के बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा और जशपुर के साथ-साथ जिले से लगने वाले तीनों पड़ोसी राज्यों के पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित हुए।

    समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग, राजकुमार लकड़ा पुलिस महानिरीक्षक पलामू, डी. रविशंकर पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, रिमिजियुस एक्का कलेक्टर बलरामपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, रेना जमील मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर, शेखर जमूआर कलेक्टर गढ़वा, अंजनी कुमार झा पुलिस अधीक्षक गढ़वा, भोर सिंह यादव कलेक्टर लातेहार, अंजनी अंजन पुलिस अधीक्षक लातेहार, आई. कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, कुन्दन कुमार कलेक्टर सरगुजा, सुनिल शर्मा पुलिस अधीक्षक सरगुजा, डॉ. रवि मित्तल कलेक्टर जशपुर सम्मिलित हुए।

    बैठक का उद्देश सौहार्द्र वातावरण में चुनाव कराना है

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    समीक्षा बैठक का उद्देश्य जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराना है। इस अवसर पर चुनाव के दौरान किसी भी तरीके के नकारात्मक गतिविधियों को रोकने के लिए एजेण्डावार विचार-विमर्श करते हुए सभी क्षेत्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी/सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीमावर्ती जिलों, अनुभागों एवं थाना क्षेत्र के संबंध में जानकारी साझा की गई। जिन क्षेत्रों में लोगों का आवागमन होता है उन सभी क्षेत्रों में नाका प्वाईंट लगवाने के संबंध में, गुण्डा-बदमाश, अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों के धरपकड़ के संबंध में अन्य राज्यों से भी कार्यवाही हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व सहित विभिन्न विभागों में आपसी समन्वय बेहतर करने के संबंध में चर्चा की गई। क्षेत्र के संवेदनशील हॉट-स्पॉट का चिन्हांकन करने, संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सूचना तंत्र को मजबूत करने, अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त मैकेनिज्म को कारगर बनाने एवं फिक्सड पिकेट के साथ मोबाइल चेकिंग के संबंध में आवश्यक जानकारियों को साझा किया गया। इसके अलावा सम्पूर्ण विधानसभा चुनाव के दौरान संचार व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

    पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग ने बलरामपुर की सीमा से लगने वाले पडा़ेसी राज्य झारखण्ड के गढ़वा, लातेहार और गुमला क्षेत्रों के संबंध में कहा कि यहां नक्सल गतिविधियां होती रहती हैं जिसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। बलरामपुर के भूताहीमोड़, बंदरचुआं, पुंदाग एवं सबाग कैम्प की स्थापना होने पर नक्सली गतिविधियों पर जिस प्रकार सफलतापूवर्क अंकुश लगाया गया उसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बूढ़ापहाड़ जैसे पहुंचविहीन एवं अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ. की उपस्थिति से क्षेत्र के लोगों में पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। निश्चित तौर पर यह जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपनी सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति एवं नक्सल गतिविधियों व आगामी चुनावी रणनीति के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए निर्माणाधीन सड़क कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बूढ़ापहाड़ के इलाके में नक्सल उन्मूलन की दिशा में और बेहतर कार्य करने एवं नक्सल इलाकों में पुलिस की गतिविधियां और बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि हमारे जिले की सीमाएं पड़ोसी राज्यों उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं झारखण्ड से लगी हुई हैं। इसलिए यहां शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। बॉर्डर क्षेत्रों से कई बार अवैध नशीले पदार्थों के तस्करी एवं अन्य कई गंभीर अपराधिक गतिविधियां परिलक्षित होती रहती हैं, जिन्हें रोकने के लिए आपसी समन्वय बेहद आवश्यक है। इसलिए उन्होंने जिले में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पड़ोसी राज्यों के जिलों सहित सीमावर्ती जिलों के पुलिस एवं जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आपसी समन्वय और सहभागिता को बेहद आवश्यक बताया।

    बैठक में प्रमोद कुमार सिंह कमाण्डेंट 62 बी.एन. सी.आर.पी.एफ. अम्बिकापुर, नृपेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 172 बी.एन. सी.आर.पी.एफ. गढ़वा, श्याम प्रताप सिंह अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुद्धी उ.प्र., प्रदीप चंदेल सी.ओ. पिपरी उ.प्र., बी.पी. वर्मन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली म.प्र., विरेन्द्र धार्वे सी.एस.पी. विन्धनगर सिंगरौली, बंधन लांग उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रवि जैन अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला, मनिष कुमार डी.एस.पी. अभियान गुमला, राजेश कुजूर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महुआडांड लातेहार सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Views: 314
    Previous Articleदिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, अतीक को ढेर करने वाली तुर्किये की जिगाना पिस्टल पाक के रास्ते पहुंचती है भारत
    Next Article Balrampur: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.