Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Jharkhand: प्रखण्डों को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास, 26 प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए गए नए वाहन
    State

    Jharkhand: प्रखण्डों को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास, 26 प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए गए नए वाहन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, विष्णु पांडेय। ग्रामीण क्षेत्र के विकास से ही देश एवं राज्य का विकास संभव है। प्रखण्डों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत से लेकर प्रखण्ड तक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। प्रखण्ड कार्यालयों को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रखण्ड विकास प्रदाधिकरी के आवास प्रखण्ड में ही बनाये जा रहे हैं, ताकि वे प्रखण्ड में रह कर ही विकास कार्यों की अच्छी तरह मॉनिटरिंग कर पायें। उन्होने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लाभुकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ससमय पंहुचे और इस लक्ष्य की प्राप्ति में जो भी बाधा आयेगी, सरकार उसे दूर करने का प्रयास करेगी। इसी कड़ी में 26 प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को उनके प्रयोजनार्थ नये वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शेष प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को भी जल्द ही वाहन उपलब्ध करा दिया जायेगा। उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मंगलवार का प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। 

    ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं लोगों को आर्थिक रूप से बनाती हैं सक्षम

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संसाधनों के उपयोग का एकमात्र उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति होता है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाती हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बगिया योजना हो चाहे मनरेगा के तहत संचालित अन्य योजनाएं, सभी के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के कार्य किये जाते हैं। जरूरी है कि इन सभी योजनाओें का प्रचार-प्रसार उन तक हो और इसका लाभ उन्हें ससमय मिले। इस कार्य हेतु क्षेत्र भ्रमण भी करना जरूरी होता है और इस कार्य हेतु वाहन की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को पहले से उपलब्ध वाहन काफी जर्जर हो चुके थे और कई प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के पास वाहन ही नहीं थे। वे भाड़े पर वाहन लेकर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे, जिससे असुविधा हो रही थी। इसे देखते हुये सरकार ने नये वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। 

    क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओें को धरातल पर उतारने का करें प्रयास

    मंत्री आलमगीर आलम ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें। क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओें को धरातल पर उतारने का प्रयास करें। ग्राम व ग्रामीणों के विकास में सरकार का साथ दें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पुहंचे, यह सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु सरकार आपको सभी सुविधा मुहैया करायेगी ।

    संसाधन का उपयोग मात्र लक्ष्य प्राप्ति

    ग्रामीण विकास सचिव चन्द्रशेखर ने कहा कि संसाधन का उपयोग मात्र लक्ष्य प्राप्ति होना चाहिये। हमारे लिये संसाधन से महत्वपूर्ण लक्ष्य होना चाहिये। लक्ष्य की प्राप्ति ससमय हो, तो संसाधन की उपयोगिता भी सार्थक होती है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना हमारा लक्ष्य होना चाहिये। सरकार द्वारा संचालित येजनाओं का लाभ लाभुकों को ससमय मिले, इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण एवं जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करना भी जरूरी है। इस हेतु नये वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वाहन का सदुपयोग कर ग्रामीण विकास कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दें। 

    ग्रामीण विकास द्वारा संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिये क्षेत्र भ्रमण जरूरी

    मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि लोगों की समस्याओं एवं क्षेत्र में आ रही कठिनाईयों को जानने के लिये क्षेत्र भ्रमण बहुत जरूरी है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को ग्रामीणों तक पंहुचाने में प्रखण्ड विकास कार्यालय एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। ग्रामीण विकास में सभी योजनाएं धरातल से जुड़ी हैं और इन सभी योजनाओं का क्षेत्र भ्रमण कर ही अच्छी तरह से मॉनिटरिंग हो सकती हैं । इसके लिये संसाधन भी जरूरी है और इसमें वाहन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि वाहन द्वारा क्षेत्र भ्रमण करने से क्षेत्र में प्रशासन एवं सरकार की उपस्थिति दिखाई देगी, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। 

    इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बुंडू, तमाड़, कटकमसांडी, चास एवं कैरो को सांकेतिक रूप से गाड़ी की चाबी सैंपी साथ ही सखी मंडल की एक दीदी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। 

    इस अवसर पर जेएसएलपीएस के सीईओ सूरज कुमार, विभाग के संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह, शैल प्रभा कुजूर, जितेन्द्र कुमार, अवर सचिव अरूण कुमार सिन्हा, 26 प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए…

    झारखंड में साहित्य अकादमी का नहीं होना शर्म की बात : अरुण कमल

    Post Views: 439
    Jharkhand News Offbeat News
    Previous Articleझारखंड में साहित्य अकादमी का नहीं होना शर्म की बात : अरुण कमल
    Next Article Jharkhand: रांची यूनिवर्सिटी के 36वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, 65 टॉपर्स के बीच 81 गोल्ड मेडल बांटे गए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.