Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»झारखंड में साहित्य अकादमी का नहीं होना शर्म की बात : अरुण कमल
    State

    झारखंड में साहित्य अकादमी का नहीं होना शर्म की बात : अरुण कमल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, दयानंद रॉय : झारखंड में इतने वर्षों के बाद भी साहित्य अकादमी का नहीं होना शर्म की बात है। झारखंड प्रतिभा सम्पन्न साहित्यकारों की भूमि हैं। रविवार को ये बातें हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि अरुण कमल ने कहीं। वे झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति की ओर से रांची प्रेस क्लब में आयोतित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आग्रह किया कि एक महीने के भीतर अकादमियों का गठन किया जाए। उन्होंने झारखंड में बोली जाने वाली सभी बोलियों एवं भाषाओं के संरक्षण कि लिए भी संस्थागत प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कोई राज्य होगा जहां साहित्य के संवर्द्धन के लिए कोई सरकारी संस्था नहीं होगी। उन्होंने झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के संघर्ष को अपना समर्थन दिया और कहा कि वे जीवन के पक्ष में, भाषा के पक्ष में साहित्य अकादमी के गठन की मांग करते हैं। 

    सरकार शीघ्र ही साहित्य अकादमी का गठन करेगी

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी ने की। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के प्रयास अवश्य फलीभूत होंगे और सरकार शीघ्र ही साहित्य अकादमी का गठन करेगी। कार्यक्रम के आरंभ में विषय प्रवेश कराते हुए समिति के महासचिव नीरज नीर ने बताया कि समिति विभिन्न तरीकों से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहती है कि झारखंड में साहित्य अकादमी की स्थापना की जाए। चूंकि झारखंड में सरकार के स्तर पर यहां के साहित्यकारों को सम्मानित नहीं किया जा रहा है इसलिए समिति ने निर्णय लिया कि समिति अपने स्तर पर अपने सीमित संसाधनों से उन्हें सम्मानित करेंगी। इस मौके पर साहित्यकार शंभू बादल को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, प्रह्लाद चंद्र दास को भारत यायावर स्मृति सम्मान, पंकज मित्र को राधाकृष्ण स्मृति सम्मान, बासु बिहारी को श्रीनिवास पानुरी सम्मान, वंदना टेटे को सुशीला समद सम्मान, विनोद राज विद्रोही को रघुनाथ स्मृति सम्मान, नरेश अग्रवाल को विनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान, मयंक मुरारी को डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान, रतन महतो को संत कवि सृष्टिधर स्मृति सम्मान तथा अमरेन्द्र सुमन को कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान दिया गया। 

    लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखना चाहिए

    इस अवसर पर अपने उद्बोधन में समारोह में विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ साहित्यकार विदयाभूषण ने कहा कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष के अलावा विकल्प नहीं है और लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखना चाहिए।। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सुरेश प्रसाद सिंह एवं दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रमोद कुमार झा ने भी झारखंड में साहित्य अकादमी की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यह सरकार का दायित्व है कि वह साहित्य अकादमी की स्थापना करे। साहित्य अकादमी बनने से झारखंड में साहित्य को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो ने कहा कि विगत दो वर्षों से समिति लगातार विभिन्न फोरम पर अपनी बात उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अगर सरकार की संवेदना जगाने में हम सफल हो सकें तो हमारा संघर्ष फलीभूत होगा। इस अवसर पर नीलोत्पल रमेश, प्रवीण परिमल, रश्मि शर्मा, सरोज झा झारखंडी, डॉ रजनी गुप्ता, नेतलाल यादव, सुशील स्वतंत्र, प्रणव प्रियदर्शी, चंद्रिका ठाकुर देशदीप, अनीता रश्मि, डॉ कृष्ण गोप, अनिल किशोर सहाय, प्रकाश देवकूलिश, डॉ सुजाता कुमारी, गुलांचो कुमारी, संध्या उर्वशी, डॉ प्रशांत गौरव, संगीत कुजारा टाक, सुनीता अग्रवाल, डॉ सुषमा केरकेट्टा, सरिता बड़ाइक, पंकज पुष्कर समेत कई साहित्यकार उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए….

    The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी को सच साबित करने पर मिलेंगे 1 करोड़! मुस्लिम यूथ लीग ने दिया ऑफर

    Post Views: 491
    ऑफबीट न्यूज
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleThe Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी को सच साबित करने पर मिलेंगे 1 करोड़! मुस्लिम यूथ लीग ने दिया ऑफर
    Next Article Jharkhand: प्रखण्डों को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास, 26 प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए गए नए वाहन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.