Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    Jharkhand

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    606 थानों में लगेंगे सीसीटीवी, 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को मंजूरी; मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर भी बड़ा फैसला
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 25, 2026Updated:August 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड सरकार ने डॉक्टरों की सेवा अवधि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

    कोरोना काल में बढ़ाई गई थी सेवानिवृत्ति उम्र

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए राज्य में डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र दो वर्ष बढ़ाकर 67 वर्ष की गई थी। अब सरकार ने इसे फिर से 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है।

    इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति नियमावली-2026 के गठन को भी मंजूरी दी गई।

    राज्य के सभी 606 थानों पर लगेगा सीसीटीवी

    कैबिनेट ने राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस योजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    इस फैसले से थानों की गतिविधियों की निगरानी और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

    100 और स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

    राज्य में पहले से संचालित 80 आदर्श विद्यालयों के अतिरिक्त 100 और विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है।

    इसके लिए 7 अरब 21 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

    दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी सीटें

    कैबिनेट ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ नए स्नातकोत्तर विषय शुरू करने और पीजी सीटें बढ़ाने के लिए 3.93 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता करने को भी मंजूरी दी गई।

    वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए 4.95 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    इसके अलावा धनबाद जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की निधि से एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की 100 सीटों को बढ़ाकर 250 और पीजी सीटों को 16 से बढ़ाकर 50 करने के लिए 2 अरब 75 करोड़ 18 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    वज्रपात और हीट वेव को लेकर भी फैसला

    कैबिनेट ने वज्रपात और ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव को गृह मंत्रालय की ओर से चिन्हित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किए जाने के बाद इन्हें झारखंड की विशिष्ट स्थानीय आपदा की सूची से हटाने का निर्णय लिया।

    रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजना को मंजूरी

    राज्य में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

    इसके अलावा राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राओं को हर महीने अधिकतम 10 निःशुल्क ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए 1 अरब 24 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    पांच नए प्रखंडों में खुलेंगे बालिका आवासीय विद्यालय

    राज्य के पांच नवसृजित प्रखंडों में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित करने और भवन निर्माण के लिए 49.99 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ज्ञानोदय योजना के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए द्विभाषी अभिभावक कैलेंडर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक 73.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

    तोपचांची झील के सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी

    धनबाद की तोपचांची झील और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर 1 अरब 84 करोड़ 29 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई।

    इसके अलावा राज्य की सड़क परियोजनाओं, जलापूर्ति, कारागारों में खुली और अर्ध-खुली बैरक, आवासीय विद्यालयों, छात्र क्रेडिट कार्ड योजना, अनुसंधान एवं नवाचार नीति समेत कई अन्य प्रस्तावों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली।

    कई सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति

    कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। इनमें चाईबासा, चतरा, मनोहरपुर, रामगढ़ और गिरिडीह की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

    रामगढ़ में बरलंगा से गोला-मुरी पथ के 4.830 किलोमीटर निर्माण के लिए 56.85 करोड़ रुपये और गिरिडीह में बरगंडा चौक से कॉलेज मोड़ होते हुए पावर हाउस पथ के 2.715 किलोमीटर निर्माण के लिए 30.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    कैबिनेट के फैसलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस व्यवस्था, सड़क, रोजगार, जलापूर्ति और पर्यटन से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल रहे। हालांकि, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र को 67 से घटाकर 65 वर्ष करने का फैसला बैठक के प्रमुख निर्णयों में रहा।

    इसे भी पढ़ें………

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    Post Views: 283
    Previous Article24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    Next Article शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.