Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»झारखंड: नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम; मुठभेड़ में कई घायल, पढ़िए
    Crime

    झारखंड: नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम; मुठभेड़ में कई घायल, पढ़िए

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 2, 2022Updated:December 2, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Dantewada Naxal Encounter
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    चाईबासा। नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक ही दिन में दो बार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए। चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं। इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी है।

    कोल्हान जंगल के सरजोमबुरु में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए हैं और कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दूसरी तरफ सुरक्षा बल के पांच जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिनमें से चार को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। इन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल जवानों के नाम कृष्णा, सूरज कुमार, सुशील लकड़ाऔर बुध देव किशन है।

    खेलगांव में बनाया गया था हेलीपैड

    रांची के खेल गांव में हेलीपैड बनाया गया था।जवानों के लिए एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थे। उन्हें तुरंत मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्च अभियान के दौरान जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं।

    बेहद घना जंगल जहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं करता काम

    मुठभेड़ सरजोमबुरु के घने जंगलों में हुई। जंगल इतना घना है कि इस इलाके में पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। मोबाइल नेटवर्क तक इस इलाके में काम नहीं करता है। सेटलाइट फोन के माध्यम से फोर्स रांची के संपर्क में है। जहां मुठभेड़ हुआ है वहां घना जंगल है।सुरक्षा बल घने जंगलों में जाकर नक्सलियों को खदेड़ने में लगा है।

    नक्सल इस इलाके में रहते हैं एक्टिव

    नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में एक्टिव थे। इस इलाके में माओवादी लीडर अनमोल जी का दस्ता है। इस दस्ते के साथ मोचू का दस्ता भी एक्टिव है। इसी दस्ते ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला किया। सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है।

    पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। नक्सलियों को जंगलों से बाहर निकालने के लिए लंबे समय से अभियान जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन चला रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    यह सामग्री बारामद

    पुलिस लंबे समय से इस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान कई नक्सली कैंप को ध्वस्त किया गया है। नवंबर में टोंटो थाना क्षेत्र के चिड़ियाबेड़ा जंगल से 2 फीट कॉर्डेक्स वायर, 2 मोबाइल फोन, बैटरी, नक्सल साहित्य, मलेरिया किट, सर्जिकल आइटम और दैनिक उपयोग की अन्य चीजें बरामद की गई थी। नक्सली लंबे समय से इस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सुरक्षा बलों की पैनी नजर की वजह से नक्सलियों की कई योजना सफल नहीं हो सकी।

    नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम

    एक- दो नवंबर को बड़ी नक्सली साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। नक्सलियों ने चाईबासा के रेंगडा जंगल में सु जमीन के नीचे आईईडी बम प्लांट किए थे। सुरक्षाबलों ने बम को समय रहते बरामद कर लिया और डिफ्यूज कर दिया था। सर्च अभियान में सुरक्षा बल को भारी मात्रा में हथियार और जंगली इलाकों में जमीन के अंदर लगाये गये बम भी मिले हैं।

    Post Views: 480
    Naxali Attack in Chaibasa
    Previous Articleबिहार में पहली बार ‘गंगोत्सव’ का आयोजन
    Next Article 42 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट के तर्ज पर बनेगा कोडरमा स्टेशन का नया भवन 
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.