Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    Jharkhand

    24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त

    विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी और कार्रवाई की मांग, धरना-प्रदर्शन से लेकर काला बिल्ला लगाने तक की चेतावनी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 25, 2026Updated:August 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    धनबाद। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डुमरी विधायक जयराम महतो से 24 घंटे के भीतर आम जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

    एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर पुलिस अधिकारी और कर्मी आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फोन पर कथित गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम और धनबाद पुलिस एसोसिएशन के सचिव रजनीकांत ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस पदाधिकारी के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के व्यवहार का असर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल पर पड़ता है। पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    थाने पहुंचने और सामान क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप

    एसोसिएशन के अनुसार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने पूरे मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित फोन पर गाली-गलौज के बाद डुमरी विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में गए और इस दौरान टेबल पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

    24 घंटे में माफी नहीं तो आंदोलन की तैयारी

    पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही संगठन ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची के निर्देश के अनुसार धनबाद के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन कर सकते हैं।

    धरना, सड़क जाम और काला बिल्ला लगाने की चेतावनी

    एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

    पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर धनबाद में पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर भी विरोध दर्ज करा सकते हैं।

    अब विधायक की प्रतिक्रिया पर नजर

    फिलहाल पुलिस एसोसिएशन ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संगठन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान के सवाल पर वह पीछे नहीं हटेगा।

    अब निगाह इस बात पर है कि डुमरी विधायक जयराम महतो इन आरोपों और पुलिस एसोसिएशन की 24 घंटे की मांग पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

    इसे भी पढ़ें………..

    https://offbeatnews.in/jharkhand-offbeat-weather/

    Post Views: 250
    Previous Articleझारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    Next Article 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार

    September 7, 2026

    सदर अस्पताल में चोरी की फिराक में था संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा तो खुला बाइक चोरी के बड़े गिरोह का राज, 7 गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.