Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर
    Health

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है। इसमें ली गई डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और पूरे दिन की कार्यक्षमता को तय करता है। कई बार लोग जल्दबाजी में या आदत के चलते ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, खाली पेट कुछ खास तरह के फूड्स शरीर में एसिडिटी, ब्लड शुगर असंतुलन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह-सुबह ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से शरीर पर तुरंत असर पड़ता है। जब आप खाली पेट मिठाइयां या पैकेज्ड जूस लेते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। यह अचानक बढ़ोतरी शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी तेजी से ऊपर ले जाती है। इसके बाद कुछ समय में शुगर लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और भूख ज्यादा लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स सुबह के समय संतुलित और कम शुगर वाला नाश्ता लेने की सलाह देते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसी तरह तली-भुनी चीजें भी सुबह के समय शरीर के लिए भारी पड़ सकते हैं। रिसर्च बताती है कि फ्राइड फूड्स में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो खाली पेट पचने में समय लेती है। इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। सुबह का समय ऐसा होता है जब हमारा पाचन तंत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा होता है, ऐसे में तैलीय खाना उसे और ज्यादा दबाव में डाल देता है। इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन बेहतर माना जाता है।

    कई लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, लेकिन यह आदत भी परेशानी बढ़ा सकती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो खाली पेट कैफीन लेने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे एसिडिटी, जलन और कभी-कभी मतली जैसी समस्या भी हो सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है।

    इसके अलावा, सुबह के समय ठंडे पेय या फ्रिज में रखा खाना भी पाचन पर असर डाल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठंडा भोजन पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, क्योंकि शरीर को पहले उसे सामान्य तापमान पर लाने में ऊर्जा लगानी पड़ती है। इससे न केवल पाचन धीमा होता है, बल्कि पेट में भारीपन भी हो सकता है।

    इसे भी पढ़ें……….

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    Post Views: 514
    Previous Article‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    Next Article Ranchi : जेल में बंद शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस का निधन, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025

    प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन

    January 29, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.