Browsing: Death Toll Rises

झारखंड के हजारीबाग जिले की दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हैं। सभी लोग गिरिडीह के बगोदर क्षेत्र से एक शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके सवारी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों का इलाज हजारीबाग में जारी है, जबकि दो गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया गया है। हादसे के दौरान एक कोयला लदा ट्रक भी घाटी में पलट गया।