Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही यूपी पुलिस, कहा-नीयत सही नहीं, मारना चाहते हैं
    Crime

    अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही यूपी पुलिस, कहा-नीयत सही नहीं, मारना चाहते हैं

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 11, 2023Updated:April 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस मंगलवार दोपहर ढाई बजे अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। उसे 16 दिन में दूसरी बार सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। इसमें अतीक साजिश रचने का आरोपी है। जेल के बाहर अतीक ने मीडिया से कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं।”

    सूत्रों के मुताबिक अतीक की जेल में मेडिकल जांच हुई, जिसमें उसे फिट पाया गया। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक वैन में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपी पुलिस अतीक को लाई थी। तब उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाए जाने के बाद अतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।

    प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट ने उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए एक सप्ताह पहले बी-वारंट जारी किया था। प्रयागराज पुलिस ने बी-वारंट साबरमती जेल में तामील कराया था। अब पुलिस अतीक को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी। यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह कितने दिन की रिमांड की अनुमति देती है।

    30 से ज्यादा कॉन्स्टेबल, दो प्रिजन वैन
    अतीक को सड़क मार्ग से लेकर आ रही पुलिस टीम के साथ दो प्रिजन वैन हैं। टीम में एक इंस्पेक्टर, 30 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी कुछ पुलिस जवान हैं। ये सुरक्षा के लिए अतीक के काफिले के साथ चलेंगे। अतीक 2019 से अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है।

    UP में नहीं बचेगा कोई अपराधी: डिप्टी सीएम
    अतीक को प्रयागराज वापस लाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “न्यायालय का जो भी आदेश है, हम उसका पालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में अपराधी बच नहीं पाएंगे। जितने भी मामले हैं, उन पर हमारी पुलिस कड़ी पैरवी कर रही है। एक-एक अपराधी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना हमारा लक्ष्य है।”

    अतीक की बहन आयशा नूरी ने कोर्ट में दी सरेंडर अर्जी, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

    मंगलवार को अतीक की बहन आयशा नूरी, भांजी उंजिला ने CJM कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर अर्जी दी। इसके बाद कोर्ट ने मनगंज थाने से मामले में आख्या रिपोर्ट मांगी। इस सरेंडर केस पर 13 अप्रैल को CJM कोर्ट सुनवाई करेगा। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी डॉन अतीक के बेटे असर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम को आयशा के पति एकलाख ने अपने घर में शरण दी थी। हत्याकांड के आरोपियों को प्रयागराज में एक कार भी एकलाख व उसकी पत्नी ने मुहैया कराई थी। वहीं दिल्ली में भी एक फ्लैट दिलाने में एकलाख और आयशा की अहम भूमिका सामने आई थी। पति-पत्नी मेरठ में रहकर आरोपियों की मदद में जुटे हुए थे।

    अतीक और उसके बेटे अली समेत 13 के खिलाफ FIR

    मंगलवार को प्रयागराज में माफिया अतीक उसके बेटे अली समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि पीड़ित साबिर हुसैन से माफिया अतीक के बेटे अली और गुर्गे एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे। नहीं देने पर कई बार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी। माफिया अतीक, उसके बेटे अली के अलावा आसाद कालिया, शकील, शाकिर, सबी अब्बास, फैजान, सैफ, नामी, अफ्फान, महमूद, माऊद एवं असलम मंत्री (अतीक अहमद का चचेरा भाई) के नाम शामिल हैं। ये मामला 147, 148, 149, 307, 386, 286, 504, 506 और 120बी के तहत दर्ज किया गया है।

    घर के बाहर हुई थी उमेश पाल की हत्या

    24 फरवरी को प्रयागराज में घर के बाहर उमेश पाल की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटा असद समेत पूरे कुनबे के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। अतीक के शूटर्स के साथ ही उसका बेटा असद उमेश को गोली मारते हुए CCTV फुटेज में नजर आया था।

    उमेश, बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। राजू पाल हत्याकांड में अतीक आरोपी है। पुलिस के मुताबिक इसलिए अतीक ने परिवार के साथ मिलकर हत्याकांड की पूरी साजिश रची। हत्याकांड के बाद से असद फरार है। उस पर 5 लाख का इनाम है।

    ये भी पढ़िए…..

    राजधानी में घमाशान: सचिवालय घेराव में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए

    Post Views: 901
    अतीक अहमद
    Previous Articleराजधानी में घमाशान: सचिवालय घेराव में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए
    Next Article Balrampur: हाथियों का आतंक जारी, घरों को बनाया निशाना
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.