Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    • रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
    • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»यूपी: घटना ऐसी जिसने देखी उसकी रूह कांप गई, कार के लोहे के गार्ड में फंसा छात्र, एक किलोमीटर तक रगड़ता रहा, पढ़िए….
    Crime

    यूपी: घटना ऐसी जिसने देखी उसकी रूह कांप गई, कार के लोहे के गार्ड में फंसा छात्र, एक किलोमीटर तक रगड़ता रहा, पढ़िए….

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 7, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हरदोई। घटना ऐसी, जिसने देखी उसकी रूह कांप गई। कार के पीछे लगे लोहे के गार्ड में फंसा छात्र और तेजी से भाग रही कार। छात्र तो बचाओ बचाओ चिल्ला ही रहा था। जो देखता वह भी बचाओ बचाओ कहते हुए कार के पीछे भागने लगा। कोई बाइक से भागा तो कोई पैदल पर चालक कार नहीं रोक रहा था। सोल्जर बोर्ड चौराहा से घंटाघर मार्ग और फिर पूजा होटल के बगल से गली से मुड़कर सिनेमा मार्ग की तरफ चालक भागा।

    भीड़ ने कार पलट कर चालक को पीटा

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    करीब एक किलोमीटर तक छात्र कार में फंसा रगड़ता चला गया, जिसके बाद गली से सिनेमा मार्ग पर मोड़ के पास भीड़ ने कार को रोक लिया। छात्र को निकालकर अस्पताल भिजवाया और चालक को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मुश्किल से चालक की जान बचा पाई। गुस्साई भीड़ ने कार को तोड़कर उसे पलट दिया। देहात क्षेत्र के मुहल्ला झबरापुरवा का केतन कक्षा नौ का छात्र है।

    साइक‍िल में टक्‍कर मारने के बाद कार के प‍िछले लोहे के गार्ड में फंसा छात्र

    शुक्रवार शाम को केतन साइकिल से अपने साथियों के साथ लखनऊ रोड पर कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। शहर के अमर जवान चौक पर कार ने केतन की साइकिल में टक्कर मार दी, जिसके बाद केतन की साइकिल अलग जा गिरी और वह कार के पीछे लगे लोहे के गार्ड में फंस गया। केतन और उसके साथी शोर मचाते रहे, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी, जिसके बाद बाइक सवार और लोग कार के पीछे लग गए। चालक कार को लेकर घंटाघर मार्ग से होते हुए पूजा होटल गली में मुड़ गया। गली में भी कई लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार को नहीं रोका।

    शहर में होता रहा बवाल, देर से पहुंची पुलिस

    काशी नाथ सेठ की दुकान के निकट जाकर भीड़ ने कार को रोक लिया और छात्र को कार से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। गुस्साई भीड़ ने कार चालक को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया और कार को पलट दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को कोतवाली ले गई। पुलिस ने भीड़ को हटाकर कार को कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि कार चालक का नाम जितेंद्र शुक्ला है और वह ग्राम मढ़िया का रहने वाला है। आरोपित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहर के घंटाघर मार्ग से लेकर बड़ा चौराहा मार्ग तक करीब आधा घंटा तक बवाल होता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पुलिस को फोन भी किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को कोतवाली ले गई।

    जिसने देखा नजारा वह लगा कांपने

    कार के लोहे के गार्ड में फंसे छात्र को राहगीरों ने देखा और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। लोगों के हांथ-पैर कांपने लगे थे, लेकिन छात्र की जान बचाने के लिए कांपते हुए भी लोग पीछे दौड़ रहे थे, जब छात्र को कार से निकाला और उसे सुरक्षित देखा तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

    सड़क पर रगड़ता रहा बायां पैर और हाथ, सुरक्षित रहा सिर

    यह छात्र केतन की किस्मत ही रही कि उसका दायां पैर कार के लोहे के गार्ड में फंसा। एक पैर कार में फंसा रहा तो दूसरा बायां पैर जमीन पर रगड़ता रहा, लेकिन कमर से ऊपर का हिस्सा सुरक्षित रहा। घंटाघर मार्ग पर तो चालक ने कार तेज चलाई लेकिन गली में वह तेजी से नहीं भगा सका। केतन का सिर ऊपर होने से ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई जिससे उसकी जान बच गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है, और ज्यादा चोट नहीं हैं, लेकिन वह भयभीत है, इसे देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे और छात्र से जानकारी ली।

    इसे भी पढ़िए…

    https://offbeatnews.in/to-protect-the-ranchi-pahari-temple-from-encroachment-boundary-wall-will-be-constructed/

    Views: 655
    Hardoi Accident Hardoi Car Accident Offbeat Hardoi
    Previous Articleरांची: पहाड़ी मंदिर को अतिक्रमण से बचाने के लिए चहारदीवारी का होगा निर्माण
    Next Article झारखंड : शीतलहर के आगोश में राज्य, बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाओं की रफ्तार में आई कमी, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026

    रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब

    November 6, 2026

    खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    November 6, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    • खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.