Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग

    कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद मध्यरात्रि में होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। पूरे देश समेत दुनिया के कई हिस्सों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर को सजाया गया है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।

    मंदिर में देर रात मनाया जाएगा जन्मोत्सव

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामानुजगंज के श्रीराम मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे से भजन-कीर्तन शुरू होगा। इसके बाद मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

    43 मिनट का रहेगा विशेष मुहूर्त

    हिंदू धार्मिक पंचांग के अनुसार शुक्रवार रात 11.57 बजे से 12.43 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष मुहूर्त रहेगा। इस दौरान पूजा-अर्चना के लिए 43 मिनट का समय मिलेगा। इसी समय भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

    15 साल बाद अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग

    द्विक पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। मान्यता है कि करीब 15 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है। इसके अलावा हर्षण योग, बुधादित्य योग, हंस योग और मालव्य योग भी बनने की बात कही गई है।

    धार्मिक मान्यताओं में इस संयोग का विशेष महत्व

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि के समय हुआ था। इसी वजह से जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग को विशेष महत्व दिया जाता है।

    मंदिर परिसर की हुई साफ-सफाई

    जन्माष्टमी को लेकर प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई गई है। नगरपालिका रामानुजगंज के सफाई कर्मचारियों ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लाइटिंग और सजावट की व्यवस्था भी की गई है।

    पुजारी ने बताया वर्षों पुरानी है परंपरा

    पुजारी यशपाल दुबे ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रामानुजगंज के लोगों के लिए विशेष पर्व है। मंदिर में कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। जन्मोत्सव से पहले मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जाएगा और इसके बाद मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें……….

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    Views: 296
    Previous Articleकाशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां
    Next Article रांची में आधी रात तक चला मटका फोड़ का रोमांच, एक के बाद एक टीमों ने आजमाई ताकत; आखिर किसने मारी बाजी?
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.