Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»बेटे को जेल भेजे जाने से आहत पिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने थाना में किया हंगामा, रिश्वत मांगने और प्रताड़ना का लगाया आरोप
    Jharkhand

    बेटे को जेल भेजे जाने से आहत पिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने थाना में किया हंगामा, रिश्वत मांगने और प्रताड़ना का लगाया आरोप

    Hazaribag : 26 जुलाई की रात परिजन पहुंचे थाना और दारोगा रमेश हजाम पर लगाया दो हजार रुपए लेकर मोबाइल देने का आरोप
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग सुंदरी राइन मार्केट में 24 जुलाई को रुपए चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए झंडा चौक निवासी आरोपी मो. अल्ताफ को पुलिस ने 25 जुलाई को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि इससे आहत पिता मो. वकील ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या की घटना 25 जुलाई की रात की है और इसे लेकर परिजनों संग मोहल्ले वासियों ने 26 जुलाई की रात करीब दस बजे सदर थाना में जमकर हंगामा किया और आनडयूटी पुलिस पदाधिकारी रमेश हजाम पर पैसे को लेकर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया है कि जेल नहीं भेजने के एवज में उससे 25 हजार रुपए मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर दारोगा रमेश हजाम ने युवक को प्रताड़ित किया और दो हजार रुपए लेने के बाद मोबाइल वापस करने की बात आवेदन में कही गई है। थाना में आवेदन मो. वकील के बेटा मो. रुमान ने दिया है।

    उसमें उन्होंने कहा है कि उसे पिता ने इसकी जानकारी दी थी और रात करीब नौ बजे वह कमरे में बंद हो गए। बार-बार दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी गई, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद झांक कर देखने पर फांसी लगा लेने की जानकारी मिली और फिर दरवाजा तोड़ कर नीचे उतारा। आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान मो.वकील को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि 24 जुलाई को मो. अल्ताफ पिता : मो. वकील झंडा चौक स्थित सुंदरी राइन मार्केट में एक महिला के पर्स से 15 सौ रुपए निकालते रंगेहाथ पकड़ा गया था। महिला के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    चोरी की घटना दोपहर तीन बजे की है। पुछताछ में जुर्म स्वीकार करने और उसके पास से बरामद पैसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया था। बताया गया है कि पुलिस पर जेल नहीं भेजने का दबाव बनाया जा रहा था। परंतु महिला प्राथमिकी पर अड़ी रही। रंगेहाथ पकड़े जाने और पैसे बरामद होने के बाद पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

    जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है : डीएसपी

    इस संबंध में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। सुबह पोस्टमार्टम के समय हुए फर्द बयान में इस तरह का बयान नहीं आया था। रात में अचानक हंगामा किया गया और आरोप लगाने के बाद आवेदन दिया गया है। पुलिस हर पहलू और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    पुलिस की भूमिका की भी हो जांच : संजर मलिक

    झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने कहा कि मो.वकील के फांसी लगाने के मामले में गहनता से जांच होनी चाहिए। मो.अल्ताफ के मामले में सदर थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच वरीय पुलिस अधिकारी करें। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

    ये भी पढ़िए………..

    इंसानों की दरिंदगी: लंगूर पर इस कदर प्रहार, इंसानियत शर्मशार

    Post Views: 699
    Previous Articleइंसानों की दरिंदगी: लंगूर पर इस कदर प्रहार, इंसानियत शर्मशार
    Next Article पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.