Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»इंसानों की दरिंदगी: लंगूर पर इस कदर प्रहार, इंसानियत शर्मशार
    Jharkhand

    इंसानों की दरिंदगी: लंगूर पर इस कदर प्रहार, इंसानियत शर्मशार

    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बोकारो, डाॅ अमरनाथ पाठक। इंसान इतना क्रूर और बेरहम कैसे हो सकता है। उसे तो ईश्वर ने बुद्धि, विवेक, सहनशीलता, भावना…क्या कुछ संवेदना नहीं दी है। फिर भी दरिंदगी और वह भी इंसानों के रखवाले, वर्दीवाले। झारखंड के बोकारो सेक्टर-11 में शनिवार को जो भी दृश्य सामने आया, वह कोमल इंसान के रूह को तार-तार कर देनेवाला और रोंगटा सिहरा देनेवाला था। एक लंगूर पर कुछ वर्दीवाले होमगार्ड, सीआइएसएफ के जवान, रेस्क्यू करने आयी वनकर्मियों की टीम और कुछ इंसानों के वेश में हैवान इस कदर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहे थे कि यह माबलीचिंग की हैवानियत को भी पार कर गया। दरिंदगी की सीमा को भी लांघ गए।

    मुझे एक विद्वान मित्र डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने वाट्सएप पर इसकी सूचना दी। पड़ताल करने पर मेरी तो रूह बना हो गई। मुझे कोई मिल गया फिल्म का जादू याद आ गया और रोहित बने ऋत्विक रौशन के वह डायलाग कि…मां दुनिया बहुत खराब है…। सबसे बड़े गुनाहगार तो वहां खड़े मूकदर्शक बने वे लोग थे, जो तमाशा देख वीडियो बना रहे थे। उस भीड़ में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो बंदर का रहनुमा बन उसे बचाने के लिए आवाज बुलंद करता। उस पर बेरहमी से बरस रही लाठियों को रोकने की कोशिश करता। धिक्कार है, ऐसे मुर्दों की भीड़ पर…। क्या लोग नहीं जानते कि बंदर को छेड़ने पर काटना, नोचना उसके स्वभाव में है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फिर उसे भोजन देकर उसे छेड़ा क्यों गया…। तभी तो उसने 15 लोगों को काटा। बस इसी गुनाह के लिए जज बन लोगों और कानून व वन के रखवालों ने आनस्पाट उसे सजा सुना दी। कहां गया पशुओं को बचानेवाला वन्यजीव क्रूरताअधिनियम? कहां गया वन्यजीवों की सुरक्षा की वकालत गिरी ?

    थोड़ी तसल्ली मुझे तब मिली जब वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि बंदर के साथ ऐसी क्रूरता करने वालो के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा, दोषियों पर कार्रवाई निश्चित है।

    जानिए क्या है पूरा मामला, कौन है जानवर, बंदर या इंसानों की शक्ल में शिकार करते भेड़िया…

    बोकारो के सेक्टर 11 की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, यह विचलित करनेवाला तो है ही, ये तस्वीर हमें यह भी सोचने को मजबूर कर रहा कि इनमें जानवर कौन है। बंदर या बेरहमी से सरेआम उसकी पिटाई करनेवाले हैवान की शक्ल में इंसान।

    दरअसल पिछले 10 दिनों से इस इलाके में एक बंदर सेक्टर 11 तथा उसके आसपास के गांव में भारी उत्पात मचा रखा था। कई लोगों को काट कर जख्मी भी कर दिया था। तभी से बोकारो इस्पात की सुरक्षा विभाग तथा वन विभाग की टीम इसे पकड़ने में जुटी हुई थी।

    कल यह बंदर रेस्क्यू करने के क्रम में वन विभाग द्वारा लगाए गए फंदे में बंदर फंस गया, जबतक वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद करती उसके पहले वहां मौजूद लोगों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। फंदे में फंस चुके बंदर के साथ लोगो ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

    इधर लोगों बंदर की पिटाई कर रहे थे तो उस वक्त वहां मौजूद सुरक्षा विभाग की टीम तथा वन विभाग की टीम मूकदर्शक बनी रही, जो बेहद शर्मनाक था। जब बंदर वन विभाग के बिछाए फंदे में फंस ही गया था तो फिर उसके साथ ऐसी क्रूरता व हैवानियत क्यों?

    ये भी पढ़िए…………..

    टायर फटने से अनियंत्रित होकर मिनी बस पलटी, कई लोग घायल

    Post Views: 790
    Bokaro Monkey Bitten Monkey Bitten By Local
    Previous Articleटायर फटने से अनियंत्रित होकर मिनी बस पलटी, कई लोग घायल
    Next Article बेटे को जेल भेजे जाने से आहत पिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने थाना में किया हंगामा, रिश्वत मांगने और प्रताड़ना का लगाया आरोप
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.