Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»सूत्र, कथा और समीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार : प्रो हीरामन तिवारी
    Jharkhand

    सूत्र, कथा और समीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार : प्रो हीरामन तिवारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 24, 2025Updated:June 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के एसोसिएट डीन, प्रोफेसर हीरामन तिवारी ने मंगलवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में व्याख्यान दिया। ‘समाज विज्ञान मे शोध के अवसर’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला के पहले दिन प्रो तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने मध्य युग में रचित कृष्ण कर्णामृतम की चर्चा करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा में कथा के महत्व को बताया। बताया कि कैसे रामायण और महाभारत की कथाएं हर घर के बच्चों को सुनाने की परंपरा देश में आज भी प्रचलित है। उन्होंने बताया की सूत्र, कथा और समीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार है। इसके बाद उन्होंने संस्कार के महत्व को रेखांकित किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्रो तिवारी भारत में ज्ञान परंपरा को पूरब के दर्शन का महत्वपूर्ण भाग माना। बताया कि पश्चिम के विपरीत इसमें तर्क की बहुत अहमियत नहीं है। भारतीय दार्शनिक कृष्ण चंद्र भट्टाचार्य की चर्चा करते हुए बताया कि हम गुलाम तब बन जाते हैं जब हम बुराई देखना बंद कर देते हैं। स्वामी विवेकानंद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहां राष्ट्र वह है जहां रहने वालों के हृदय एक ही आध्यात्मिक सुर में धड़कते हैं।

    प्रो तिवारी ने आठवीं सदी के दार्शनिक एवं अद्वैत वेदांत के प्रतिपादक आदि शंकराचार्य को भारतीय ज्ञान परंपरा की एक धुरि माना। यहां उन्होंने भागवत गीता, ब्रह्म सूत्र एवं उपनिषदों पर शंकर की समीक्षा की चर्चा की। बताया कि किसी भी भारतीय दार्शनिक ने कभी अपनी लेखनी के संबंध में अपने नाम या कॉपीराइट की परवाह नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय ज्ञान परंपरा मे मालिकाना दर्शाने का कोई स्थान है ?

    भारतीय ज्ञान परंपरा में बुद्ध और महावीर की चर्चा करते हुए उन्होंने सार्वभौम करुणा तथा अहिंसा को भारतीय ज्ञान परंपरा का स्तंभ बताया। यहां 1922 में लिखी हरमन हेईस की पुस्तक ‘सिद्धार्थ’ की चर्चा की। उन्होंने साधक की चर्चा करते हुए बताया कि जब वह ज्ञान की प्राप्ति कर लेता है तो उसका दिखावा नहीं करता। उसकी व्याख्या भी नहीं कर पाता है क्योंकि ऐसी कोई भाषा भी नहीं बनी है।

    प्रो हीरामन तिवारी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्री ईसाईया बर्लिन की चर्चा करते हुए ‘हेजहॉग और फॉक्स’ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानवता युक्त सार्वभौमिकता ही ब्रह्म है जो अत्यंत सूक्ष्म है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि वह भाग्यशाली होते हैं जो विद्वानों के चरणों में ज्ञान की प्राप्ति करते हैं और वह सौभाग्यशाली होते हैं जो वैसे लोगों से ज्ञान प्राप्त करते हैं जिन्होंने विद्वानों के चरण पर बैठकर ज्ञान की प्राप्ति की हो। उन्होंने आगे कहा कि प्रो हीरामन जी को सुनना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर हिरामन ने भारतीय ज्ञान परंपरा में धर्म, संस्कार और कथा समेत अनेकों बिंदुओं कि आज चर्चा की। कल इनके व्याख्यान का दूसरा भाग पूर्वाह्न 11:15 को आयोजित होगी।

    यूसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ चंदन कुमार, डॉ बंशीधर रुखैयार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें…

    हजारीबाग के लाल मनीष जायसवाल : एक साल का सांसद कार्यकाल : बेमिसाल

    Post Views: 541
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleभारत में वर्तमान शिक्षा प्रणाली विषय पर संगोष्ठी 
    Next Article इतिहास के पन्नों में 25 जूनः इंदिरा गांधी के आपातकाल की टीस जिंदा है
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.