Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Entertainment»जन्मदिन पर विशेष : बड़े ‘दिलवाले’ थे सुशांत, पढ़िए खास रिपोर्ट…..
    Entertainment

    जन्मदिन पर विशेष : बड़े ‘दिलवाले’ थे सुशांत, पढ़िए खास रिपोर्ट…..

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई : 21 जनवरी…आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है, जिसके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। आज भी अभिनेता के फैंस उनकी याद में सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने ही हिम्मत रखते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सबके चहेते सुशांत सिंह राजपूत की, जो कि 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता ने अपनी अदाकारी और जिंदादिली से फैंस का दिल जीत लिया था। तो चलिए आज अभिनेता के जन्म दिवस के मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं- 

    सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे से’ की थी। इसके बाद वह ‘पीके’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ में नजर आए थे। सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड’ स्टोरी थी। फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा वह केदारनाथ और सोनचिरैया में भी नजर आ चुके हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सुशांत पर्दे पर बेहतरीन किरदार निभाने के साथ-साथ बड़े दिलवाले भी थे। उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में छोटा सा रोल किया था। वह अपनी हर फिल्म के लिए पांच से सात करोड़ रुपये लेते थे, लेकिन इस फिल्म में 15 मिनट के रोल के लिए उन्होंने राजकुमार हिरानी से कोई पैसे नहीं लिए। बाद में राजकुमार हिरानी ने सुशांत को शगुन के तौर पर 21 रुपये दिए और अभिनेता ने खुशी से उसे स्वीकार कर लिया था। 

    दुनियाभर में ट्रेंड हुआ था #SushantJusticeMatters
    14 जनवरी 2021। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर एक ट्वीट किया गया था, जिसमें हैशटैग और टैगलाइन थी Sushant Justice Matters। ये ट्वीट सामने आने के महज 40 मिनट बाद ही इस हैशटैग के साथ 1,29,000 ट्वीट किए गए, जिससे ये भारत का टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग बन गया। रात 1 बजे तक ट्वीट की संख्या 2,19,000 पहुंच गई और रात 4ः45 बजे तक इस हैशटैग के साथ करीब 1.44 मिलियन ट्वीट किए गए। यानी करीब 14 लाख लोगों ने आधी रात को सुशांत के लिए ट्वीट किए। ये हैशटैग 14 जून 2021 की सुबह दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा था। इस हैशटैग के साथ 89% ट्वीट्स को रीट्वीट किया गया था।

    मरने से पहले सुर्खियों में नहीं थे सुशांत
    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 2019 की ड्राइव थी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी और सुशांत 14 जून 2020 से पहले ज्यादा चर्चा में नहीं थे। 13 जून 2020 तक सोशल मीडिया पर सुशांत के नाम का इस्तेमाल महज 1457 लोगों ने ही किया था, लेकिन उनकी मौत के तुरंत बाद ही ट्वीट की संख्या बढ़कर 30056 हो गई।

    सुशांत की मौत के बाद बने 80 हजार फेक अकाउंट
    14 जून 2020 को हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्विटर पर करीब 80 हजार फेक अकाउंट बनाए गए थे, जिनके जरिए लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मांग की गई और साथ ही मुंबई पुलिस को टारगेट किया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि सुशांत की आड़ में लोग मुंबई पुलिस को बदनाम कर रहे हैं।

    मौत के बाद बढ़े 4 मिलियन फॉलोअर्स
    सुशांत की मौत के समय उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन यानी 90 लाख फॉलोअर्स थे, जो मौत के बाद बढ़कर 13 मिलियन यानी 1 करोड़ 30 लाख हो चुके हैं।

    रिमेम्बरिंग का टैग लेने वाले पहले इंडियन सेलिब्रिटी
    सुशांत की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिमेम्बरिंग का टैग ऐड हुआ है। ये फीचर इंस्टाग्राम ने अप्रैल 2020 में लॉन्च किया था, जो किसी इंस्टाग्राम यूजर की मौत के बाद उसकी प्रोफाइल पर नजर आता है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम यूजर की मौत हो चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत पहले इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिनकी प्रोफाइल में ये टैग लगा है।

    ये भी पढ़िए…..

    Big Breaking : मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विमान डायवर्ट

    Post Views: 444
    Offbeat News Sushant Singh Rajput
    Previous ArticleBig Breaking : मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विमान डायवर्ट
    Next Article जम्मू के नरवाल इलाके में हुए 2 बम धमाके, 6 लोग घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.