Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»प्रयागराज कुम्भ में दु:खद हादसा, कुम्भ के वो दो हादसे जो बढ़ा देते हैं पीड़ा
    National

    प्रयागराज कुम्भ में दु:खद हादसा, कुम्भ के वो दो हादसे जो बढ़ा देते हैं पीड़ा

    Mahakumbh: 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस महाकुम्भ का साक्षी बनने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। मौनी अमावस्या के दिन दूसरे अमृत स्नान के लिये मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में मंगलवार की रात को अमंगल हो गया। रात दो बजे के लगभग संगम में स्नान के दौरान मची भगदड़ में 25 से अधिक श्रद्धालुओं के मरने की खबर है। कई श्रद्धालु घायल हैं। घायलों का इलाज महाकुम्भ नगर के केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है, मेला प्रशासन ने अभी मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

    मौनी अमावस्या स्नान के लिये उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस महाकुम्भ का साक्षी बनने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। मौनी अमावस्या के दिन दूसरे अमृत स्नान के लिये मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। मेला प्रशासन के पुख्ता प्रबन्ध के बावजूद मंगलवार की रात करीब दो बजे भगदड़ मचने से दुःखद घटना घट गई। प्रयागराज कुम्भ की ऐसी घटनाएं है, जो शायद कभी दिलोदिमाग से मिटती नहीं है।

    वो दो हादसे जो भुलाएं नहीं भूलते

    प्रयागराज के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर हर साल आयोजित होने वाले माघ मेले और छह व बारह साल पर लगने वाले कुम्भ मेला में लाखों-करोड़ों की भीड़ एक स्थान पर जुटने के बावजूद कोई दुःखद घटना नहीं घटती, इसके पीछे भगवान और गंगा मैया की कृपा है। मगर यह भी सच है कि प्रयागराज के दो कुम्भ की तमाम सुखद यादों के बीच भगदड़ की दो घटनाएं ऐसी रहीं जिन्होंने बहुत से परिवारों को जीवन भर का गम दे दिया था। घटना 1954 और 2013 में हुए कुंभ मेलों की है, जो बहुत ही दर्दनाक थी। इन दोनों घटनाओं में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई थी। इस हादसे ने शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी थी।

    1954 का कुम्भ मेला छोड़ गया दुखद यादें

    स्वतन्त्र भारत में 1954 में कुम्भ मेला हुआ था। 3 फरवरी की तारीख थी, मौनी अमावस्या का दिन था। इस दिन त्रिवेणी बांध पर भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इस घटना के समय वहां पंडित जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे और एक हाथी के नियंत्रण से बाहर होने के कारण भगदड़ का माहौल बना। जिसमें करीब 800 लोगों की जान चली गई थी और करीब 2000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद पं. नेहरू ने न्यायमूर्ति कमलाकांत वर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई। इस घटना को प्रशासन ने छिपाने का पूरा प्रयास किया था किंतु एक प्रेस फोटोग्राफर ने शासन के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया। उस समय एक बड़े अखबार में छायाकार रहे एनएन मुखर्जी के पास ही थी जो दुर्घटनास्थल पर मौजूद थे और अपनी जान की परवाह न कर छायांकन किया था हालांकि उनके इस काम से तत्कालीन प्रदेश सरकार काफी नाराज थी। दुर्घटना व बाद में शवों को जलाए जाने की सचित्र खबर छपने से सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी जिससे मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत छायाकार एनएन मुखर्जी से काफी नाराज थे। हादसे के बाद पंडित नेहरू ने नेताओं और अतिविशिष्ट लोगों से स्नान पर्वों पर कुम्भ न जाने की अपील की थी। उस घटना के बाद से कुम्भ में कभी भगदड़ नहीं मची थी।

    2013 में स्टेशन पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत ऐसी ही एक दुखद दुर्घटना 2013 भी हुई थी। कुंभ मेला के दौरान 10 फरवरी दिन रविवार को मौनी अमावस्या का स्नान था। स्नान-दान करने के बाद श्रद्धालु अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर पहुंच रहे थे। प्रयागराज जंक्शन (इलाहाबाद) पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच चुके थे। सभी प्लेटफार्म ठसाठस भरे हुए थे। ओवरब्रिजों पर भी भारी भीड़ थी। शाम के सात बज रहे थे तभी प्लेटफार्म छह की ओर जाने वाली फुट ओवरब्रिज की सीढिय़ों पर अचानक भगदड़ मची। धक्का-मुक्की में कई लोग ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे जबकि कई लोगों को भीड़ ने कुचल दिया।

    इस हादसे की वजह एक अनाउंसमेंट बनी थी। दरअसल, यात्री संगम से वापस घर लौट रहे थे। सभी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर थे। जिस प्लेटफॉर्म में ट्रेन आनी थी वहां सभी इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक अनाउंसमेंट हुई कि ट्रेन दूससे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है और खुलने वाली है। फिर क्या था, लोग दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर दौड़े। फुट ओवरब्रिज से होते हुए लोग जा रहे थे। इतने में ब्रिज पर लोड इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुल नीचे गिर गया और 36 लोग इस हादसे में मारे गए। जबकि 50 गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि के यात्री थे। रेलवे ने उस हादसे से सबक लेकर भीड़ प्रबंधन पर काफी ध्यान दिया है।

    ये भी पढ़िए………

    महाकुम्भ : संगम में भगदड़ से 25 श्रद्धालुओं के मौत की सूचना, घायलों का केंद्रीय अस्पताल में चल रहा इलाज

    Post Views: 1,186
    Mahakumbh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleमहाकुम्भ : संगम में भगदड़ से 25 श्रद्धालुओं के मौत की सूचना, घायलों का केंद्रीय अस्पताल में चल रहा इलाज
    Next Article महाकुम्भ : भगदड़ की वजह से अखाड़ों ने रद्द किया अमृत स्नान, संतों ने घटना पर जताया दुख
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.