Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»सदर विधायक के वार्षिक मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, ई- रिपोर्ट कार्ड-2022 का विमोचन
    Politics

    सदर विधायक के वार्षिक मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, ई- रिपोर्ट कार्ड-2022 का विमोचन

    कर्म और सेवा के बदौलत मानवता और जरूरतमंदों के प्रति रहेंगे समर्पित : मनीष जायसवाल, क्षेत्र का विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बड़ी बात : मनोज यादव
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से शुक्रवार को शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह-ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं और जनता को अवगत कराना सराहनीय कार्य है. ई-रिपोर्ट कार्ड-2022 में सदर विधायक ने सारी बातों को विस्तारपूर्वक बताया है. इससे पारदर्शिता बनी रहती है.

    झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा वर्तमान में सत्ता में नहीं है. लेकिन जिनके हाथों में सत्ता है, वह सत्ता को काम करने का नहीं, बल्कि कमाने का माध्यम बना लिया है. हेमंत सरकार के तीन साल के शासन काल में झारखंड में खनिज संपदा तो छोड़ दीजिए सरकार बालू से भी तेल निकाल रही है. झारखंड देश का पहला प्रदेश है, जहां के मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री और साथ में खनन मंत्री भी हैं. मुख्यमंत्री खुद अपने नाम से खनन पट्टा लेते हैं, तो अपनी पत्नी के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में जमीन ले लेते हैं. सरकार के मंत्री और मंत्रियों के दलाल मालामाल हैं। विकास बिल्कुल ठप है, गरीबों के लिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना पांच केजी अतिरिक्त राशन भी समय पर गरीब को नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल है, रोजगार के लिए युवा सड़क पर हैं.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 आने वाला है. अब महज 11 महीने बचे हैं. कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अब विश्राम का नहीं, बल्कि परिश्रम करने का समय है ताकि 2024 में जब चुनाव हो, तो देश के साथ झारखंड में भी भाजपा की सरकार बने. इसके लिए हमें अपनी पूरी क्षमता झोंक देनी है. जनता तक सरकार की एक-एक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, तभी हम मिशन 2024 को कामयाब कर सकेंगे.

    केरेडारी के छत्तीसो माता स्थान में ब्राह्मण महासंघ का वनभोज सह संगोष्ठी, सामाजिक मजबूती पर जोर

    हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा शुक्रवार को शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह- ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम अध्यक्ष रोशनी तिर्की, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रो.के.पी.शर्मा, कटकमदाग जिप सदस्य जीतन राम, कटकमसांडी जिप सदस्य मंजू नंदिनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।

    इससे पहले विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है. इससे यह विश्वास बनेगा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है, उसके निर्वहन का आकलन हो सकेगा. उन्होंने कहा कि उनका आने वाला वर्ष भी जन सहयोग से कर्म और सेवा की बदौलत मानवता और जरूरतमंदों को समर्पित होगा. हजारीबाग को विकास के क्षेत्र में एक नए मुकाम की ओर अग्रसर करने का प्रयास करेंगे.

    बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बड़ी बात है. प्रो. केपी शर्मा ने भी विधायक मनीष जायसवाल को भविष्य में ओर बेहतर करने को प्रेरित किया एवं कई अहम सुझाव भी दिए. स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने दिया. मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पति ओझा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल मिश्रा ने किया.

    मौके पर विशेष रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजयुमो अध्यक्ष विकास सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष महेश तिग्गा, भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार कुशवाहा, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता, विनोद झुनझुनवाला, प्रो.सुबोध सिंह शिवगीत, विवेकानंद सिंह, संवारमल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, रमेश ठाकुर, कटकमसंडी संगीता देवी, दारू प्रमुख ,अर्जुन साव, उज्जवल दास, रमेश हेंब्रम, टोनी जैन, शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, पंकज गुप्ता, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, रीतलाल यादव, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, दारू मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सदर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडेय, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर आनन्द देव, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, नारायण गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, बालदेव बाबू, बंटी तिवारी, आशीष सोनी, इन्द्रनारायण कुशवाहा, शिवपाल यादव, अन्नू लाल, ज्योत्सना देवी, लीलावती देवी, सोनी देवी, पूनम चौधरी, विजुल देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

    Post Views: 738
    Offbeat News
    Previous Articleकेरेडारी के छत्तीसो माता स्थान में ब्राह्मण महासंघ का वनभोज सह संगोष्ठी, सामाजिक मजबूती पर जोर
    Next Article नहीं रहे हजारीबाग के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर हीरालाल साहा, अपने जीवन काल में 1.5 लाख सर्जरी करने का दावा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.