Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश
    • सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर
    Chhattisgarh

    सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर

    बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों के कदम, कन्हर नदी से जल लेकर 15 किमी पैदल तातापानी के तपेश्वर महादेव के लिए निकले कांवरिये
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। श्रावण मास के पहले सोमवार को बलरामपुर जिले में भगवान शिव की भक्ति का रंग देखने को मिला। सुबह से ही जिले के प्रमुख शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए।

    रामानुजगंज में भी सावन के पहले सोमवार को विशेष उत्साह देखने को मिला। कन्हर नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों के कदम

    सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग छाता और बारिश से बचने के इंतजाम के साथ शिवालयों तक पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

    रामानुजगंज नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

    कन्हर नदी से जल लेकर तातापानी के लिए निकले कांवरिये

    रामानुजगंज के कन्हर नदी छठ घाट पर सोमवार सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जुटने लगी थी। कांवरियों ने कन्हर नदी से पवित्र जल भरा और कांवर लेकर गाजे-बाजे के साथ तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर के लिए पैदल रवाना हुए।

    रामानुजगंज से तातापानी की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। कांवरिये लगभग दो से ढाई घंटे पैदल यात्रा कर तातापानी पहुंचते हैं और वहां तपेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। कांवरियों के जत्थे में युवा, बुजुर्ग और अन्य शिवभक्त शामिल रहे।

    कांवरियों की यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई। इससे पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों को राहत मिली।

    निर्माणाधीन सड़क भी नहीं रोक सकी आस्था

    रामानुजगंज से तातापानी जाने वाली सड़क के निर्माणाधीन होने के कारण कांवरियों को कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था के आगे यह परेशानी भी छोटी नजर आई। कांवरिये जयकारे लगाते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे।

    कन्हर नदी में बढ़ा पानी, पुलिस की तैनाती

    बारिश के कारण कन्हर नदी का बहाव तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर रामानुजगंज के छठ घाट पर नगर सेवा और रामानुजगंज थाना पुलिस की टीम तैनात की गई है। पुलिस बल की तैनाती का उद्देश्य नदी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है।

    पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं और कांवरियों को नदी के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई। तेज बहाव को देखते हुए नदी में अधिक अंदर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान से ही जल भरने की अपील की गई।

    तातापानी में होगा जलाभिषेक

    कन्हर नदी से जल लेकर रवाना हुए कांवरियों का जत्था करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर तातापानी पहुंचेगा। यहां स्थित प्रसिद्ध तपेश्वर महादेव मंदिर में कांवरिये कन्हर नदी का जल भगवान शिव को अर्पित करेंगे।

    श्रावण मास के पहले सोमवार को रामानुजगंज से लेकर तातापानी तक शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। बारिश, सड़क की परेशानी और लंबी पैदल यात्रा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह बना रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवरिये भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते रहे।

    इसे भी पढ़ें…..

    इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख

    Post Views: 123
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    Next Article मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत

    August 3, 2026

    मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश

    August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर

    August 3, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: पलामू में दो आरोपितों के ठिकानों पर CID की छापेमारी, रांची, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में कार्रवाई
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, 20 साल के अपराध की कहानी का हुआ अंत
    • मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश
    • सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.