Browsing: Chhattisgarhi Culture

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को अब नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है। ज्ञानयज्ञ परिवार के संस्थापक बजरंग मुनि ने धर्मशाला के जीर्णोद्धार और नवनिर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। गुरुवार शाम आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और बजरंग मुनि ने धर्मशाला के आठ नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण किया। इस दौरान संस्कार भारती ने क्षेत्र की संकीर्तन मंडलियों को वाद्ययंत्र वितरित किए। वहीं, 50 सदस्यीय टोली की छत्तीसगढ़ी परंपरा में सामूहिक वंदे मातरम प्रस्तुति कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।