Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

    August 3, 2026

    इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख

    August 3, 2026

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»PM Modi In Ambikapur: अंबिकापुर की चुनावी रैली में बोले मोदी- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी
    State

    PM Modi In Ambikapur: अंबिकापुर की चुनावी रैली में बोले मोदी- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 24, 2024Updated:April 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    PM Modi In Ambikapur
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अंबिकापुर (PM Modi In Ambikapur)। प्रधानमंत्री मोदी ने सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी मैदान में बुधवार को चुनावी सभा में भाषण की शुरुआत ‘मां महामाया’ के जयकारे के साथ शुरू की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में सभी को ‘जय जोहर’ भी कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब 2014 में वह पहली बार पीएम पद के उम्मीदवार थे तब अम्बिकापुर में प्रचार के दौरान उनके लिए लाल किले का स्ट्रक्चर भी बनाया गया था। इस पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की थी कि कोई कैसे लाल किले से भाषण दे सकता है लेकिन परिणाम आने पर प्रधान मंत्री बने और फिर लाल किले से उन्होंने देश को सम्बोधित किया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    PM Modi In Ambikapur: कांग्रेस माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी कर लगाएगी : मोदी

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस कह रही है कि वह इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी कर लगाएगी। आपकी मेहनत से जुटाई संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस उसे छीन लेगी। (PM Modi In Ambikapur) कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। कुछ माह पहले मैंने आपसे कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया।

    आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है लेकिन कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से आपके बीच का व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास के लिए तेजी से कम कर रहे हैं। (PM Modi In Ambikapur) बहुत कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई है। तेंदू पत्ता संग्रह संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा है। खरीद भी तेजी से हो रही है। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभ हुआ है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस तरह एक्शन हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। (PM Modi In Ambikapur) भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी सरकार जो आपस में लड़ती रहे। घोटाले करती रहे। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

    सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। (PM Modi In Ambikapur) जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित आदिवासी भाइयों के नाम पर होगा लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों के परवाह नहीं की।

    PM Modi In Ambikapur
    फाइल फोटो।

    कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की: मोदी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने एक और पाप किया। सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी बना दिया यानी जो लाभ ओबीसी को मिलता था, वह मुस्लिमों को चला गया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की, भारत के सेकुलरिज्म की हत्या की। अब कर्नाटक का यही मॉडल कांग्रेस देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस संविधान बदलकर एससी, एसटी, ओबीसी का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

    मोदी ने आगे कहा कि आने वाले 5 साल में बहुत कुछ करना है। सरगुजा स्वर्गजा यानी ‘स्वर्ग की बेटी’ है। इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं, देश का उज्जवल भविष्य चुनना है। (PM Modi In Ambikapur) इसलिए राष्ट्र निर्माण का मौका ना गंवाएं। गर्मी हो, शादी हो, खेत में काम निकला हो, रिश्तेदार के घर जाना हो, इन सबके बावजूद आपके सेवक मोदी के लिए कुछ समय निकालिए और वोट देने जरूर जाइए।

    इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जन-मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का उत्थान हो रहा है। इसे देने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

    ये भी पढ़िए………….

    सीबीआई से जुड़े मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी

    Post Views: 565
    PM Modi In Ambikapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसीबीआई से जुड़े मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी
    Next Article Ranchi Crime: नाबालिग को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी करने का आरोपित भेजा गया जेल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

    August 3, 2026

    इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख

    August 3, 2026

    नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम

    August 2, 2026

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Rashifal 3 August 2026 : आज किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 3 अगस्त: जानिए उस राष्ट्रकवि के बारे में, जिसकी कलम ने जगाई थी देशभक्ति की अलख
    • नौवें दिन भी जेपीएससी विवाद पर छात्रों का सत्याग्रह, जानिए अब देवेंद्र नाथ महतो ने क्यों उठाया बड़ा कदम
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.