Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत, पथराव के बाद वाहन फूंके
    Crime

    हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत, पथराव के बाद वाहन फूंके

    Hazaribag: झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हिंसक झड़प, कई लोग घायल, इचाक का डुमरौन छावनी में तब्दील, माहौल तनावपूर्ण पर स्थिति नियंत्रण में।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। महाशिवरात्रि पर हजारीबाग जिले के इचाक स्थित डुमरौन में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें पथराव होने लगा, जिसमें थाना प्रभारी और जवान बाल-बाल बच गए। उपद्रवियों ने एक बोलेनो कार और दो बाइक को फूंक डाली। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी के अनुसार हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पूरे गांव में कैंप कर रही पुलिस

    महाशिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरौन में दो गुटों को बीच हिंसक झड़क हुई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटना में कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों ओर से हालात तनावपूर्ण हैं। एएसपी समेत जिला बल मौके पर मौजूद थे और हालात को शांत कराने में जुटे थे।

    विवाद की वजह

    बताया जाता है कि बुधवार की सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में वहां खड़ी बाइक्स को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी थी। फिलहाल वहां हालात नियंत्रण में है। भारी पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।

    घटना निंदनीय : संजय सेठ

    हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर केंद्रीय मंत्री और रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा, “यह निंदनीय और दर्दनाक है। सरकार को ऐसे लोगों के साथ सख्त होना चाहिए। सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा भड़कती है। रामनवमी के दौरान, होली के दौरान, शिव बारात के दौरान हिंसा भड़कती है। आज महाशिवरात्रि है, वे कौन लोग हैं जो शांति को प्रभावित करना चाहते हैं?… देश में कहीं भी हिंसा नहीं होती है। यह झारखंड में होती है, क्यों? क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए है यहां।”

    मंत्री इरफान अंसारी ने एसपी से की बात

    हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर राज्य के मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा, “मैंने एसपी से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि हजारीबाग में वहां के लोगों से चतुराई से निपटा जाए। असामाजिक तत्व और कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग नफरत फैला रहे हैं। केस दर्ज किया जाएगा और दोनों पक्षों के लोग जेल जाएंगे। जिन्होंने ऐसा किया है, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। 

    उपद्रवियों ने दुकान को भी बनाया निशाना 

    रिपोर्ट के मुताबिक उपद्रवियों ने एक दुकान को भी निशाना बनाया। झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को हजारीबाग जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस की कई टीमें पूरे इलाके में मार्च कर रही हैं। 

    सांसद दीपक प्रकाश ने घटना पर जताया दु:ख

    घटना पर बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “”यह एक दुखद घटना है। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जाना चाहिए। लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति इस राज्य को नष्ट कर रही है। हजारीबाग में ऐसी घटनाएं लंबे समय से हो रही हैं और वहां कई राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हैं।” स्थिति नियंत्रण में है, वरीय पदाधिकारियों का भी हुआ दौरा।

    मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर वरीय पदाधिकारी एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता आदि पहुंच स्थिति का मुआयना किया। गांव में शांति के लिए गणमान्य लोगों बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता आदि का आगमन हुआ। सभी पक्षों से शांति बहाल की बात चल रही है। दोषियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है।

    Post Views: 569
    Rights in Hazaribag
    Previous Articleचैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, बनाए कई ऐतिहासिक मुकाम
    Next Article पूर्व मंत्री सरयू राय को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.