रांची, (हि.स.)। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को होम अफेयर्स की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी के लिए नामित किया गया है। दुबे इस पैनल में पार्टी की नेता किरण खेर की जगह नियुक्त होंगे।
डॉ. निशिकांत दुबे भाजपा के बेहद तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। वह पहले भी कई मुद्दों पर विपक्षी सांसदों से अकेले भिड़ चुके हैं। भाजपा ने हाल ही में सम्पन्न हुए संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलने के लिए डॉ. निशिकांत दुबे को ओपनिंग स्पीकर के तौर पर चुना था। निशिकांत दुबे का नाम तब सामने आया जब कमेटी के पास बहस के लिए इस समय तीन अहम क्रिमिनल बिल भारतीय न्याय संहिता बिल-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बिल-2023 और भारतीय साक्ष्य बिल-2023 हैं।

ये भी पढ़िए…..
हेमंत सोरेन की रिट याचिका में त्रुटि के कारण अब 11 अक्टूबर को हाई कोर्ट में होगी सुनवाई