Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»पलामू में 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार
    Crime

    पलामू में 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार (65 ) को गिरफ्तार किया है। सीताराम रजवार माओवादी संगठन के 15 लाख के इनामी नितेश यादव के दस्त के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां रुका हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर नितेश का दस्ता भाग निकला, लेकिन सीताराम रजवार पकड़ में आ गया।

    एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को बताया कि सीताराम रजवार के खिलाफ झारखंड और बिहार मिलाकर कुल 51 मामले दर्ज हैं। झारखंड में 10 लाख, जबकि बिहार में तीप लाख का इनाम घोषित था। पलामू जिले में 28 कांडों में वांछित था, जबकि औरंगाबाद और गया जिला के विभिन्न स्थानों में 23 मामले दर्ज हैं। बिहार -झारखंड के 10 महत्वपूर्ण मामलों में सीताराम रजवार की संलिप्तता रही है। उसकी उम्र 65 वर्ष है। करीब 35 से 40 वर्ष से वह माओवादी दस्ते में शामिल था। उसके खिलाफ वर्ष 1995 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके पास से उसके सहयोगी माओवादी नक्सली राजेंद्र सिंह के द्वारा भेजी गई एक चिट्ठी मिली है। अपने रास्ते में वह एके-56 लेकर चला करता था। पुलिस को लंबे समय से सीताराम रजवार की तलाश थी। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उल्लेखनीय है कि हार्डकोर नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार सलैया, थाना एनटीपीसी खैरा, जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में जोनल कमाण्डर के पद पर था। उसे जोन नंबर-2 का कमान सौंपा गया था, जिसके अंतर्गत छत्तरपुर- हुसैनाबाद मुख्य सड़क के उत्तर दिशा छत्तरपुर से देवरी की सिमेंट फैक्ट्री तक का उत्तरी क्षेत्र, जिसमें छत्तरपुर से हरिहरगंज होते हुए अंबा से कुटुम्बा, नबीनगर होते हुये तेतरिया मोड़ से पतरघाटा होते हुये सोन नदी के बीच का क्षेत्र का जिम्मा मिला था।

    इन बड़े कांडों में रही है संलिप्तता: वर्ष 2001 में बिहार के माली थाना में लूटकांड को अंजाम दिया गया था, जिसमें इनके संगठन के द्वारा छः पुलिसकर्मियों की नृसंश हत्या कर पूरा हथियार लूट लिया गया था। देव, औरंगाबाद थाना अंतर्गत एक राजपूत जमींदार को मारने में शामिल था। मोनबार में चार व्यक्ति दो महिला एवं दो पुरूष को फांसी देने में शामिल था। वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के समय माहुर मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत पोलिंग पार्टी को आईडी ब्लास्ट कर उड़ाने में शामिल था। वर्ष 2016 में कालापहाड़ में पुलिस पार्टी वाहन को उड़ाने में शामिल था जिसमें आइइडी नागेन्द्र यादव के द्वारा लगाया गया था। वर्ष 2017 में कौड़िया विश्रामपुर में टीपीसी से मुठभेड़ ने शामिल थे जिसमें टीपीसी के 16 सोलह सदस्य मारे गए थे।

    वर्ष 2023 अगस्त-सितम्बर माह में मेन रोड छतरपुर से महुदंड मोड़ से कालापहाड होते हुए महुदंड तक रोड़ निर्माण किया जा रहा, जिसके ठिकेदार से लेवी मांगा गया, नहीं देने कारण हाईवा, टैक्टर गाड़ी को जलाने में शामिल था। वर्ष 2023 में ही लोहबंधा में सत्येन्द्र यादव के खेत में एयरटेल का टावर लग रहा था, जिसमें पूरे संगठन के साथ जाकर लेवी मांगने और लेवी नही देने पर जान से मारने की धमकी देकर काम रोकने की घटना में शामिल था। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं पाण्डू थाना क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चिपकवाने में शामिल था। वर्ष 2024 में बिनु सिंह का हैदरनगर थाना अंतर्गत सड़ेया से डंडीला तक रोड निर्माण कार्य में लेवी नहीं देने के कारण हाईवा, टैक्टर गाड़ी को जलाने में शामिल था।

    एसडीपीओ मुकेश महतो ने बताया कि गिरफ्तार प्रतिबंधित माओवादी संगठन पर सरकार द्वारा 10 लाख का इनाम घोषित था। गिरफ्तार माओवादी के पास से नक्सली के सहयोगी राजेन्द्र सिंह के द्वारा भेजी गयी एक लिखित चिटठी बरामद की गयी है।

    ये भी पढ़िए…………

    Big Breaking: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजंगज में एक करोड़ 33 लाख रुपये का गबन

    Post Views: 851
    Previous ArticleBig Breaking: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजंगज में एक करोड़ 33 लाख रुपये का गबन
    Next Article छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.