Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»राज्यसभा में फिर नेता प्रतिपक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, पुनर्निर्वाचन के बाद जारी हुआ बुलेटिन
    National

    राज्यसभा में फिर नेता प्रतिपक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, पुनर्निर्वाचन के बाद जारी हुआ बुलेटिन

    कर्नाटक से दोबारा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 26 जून 2026 से प्रभावी मान्यता दी, संसद भवन में दिलाई शपथ।
    Sponsored By: Maa Tour And TravelJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से सोमवार को जारी संसदीय बुलेटिन के अनुसार, राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें 26 जून 2026 से प्रभावी रूप से सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी है।

    संसदीय बुलेटिन के अनुसार, खरगे का पिछला राज्यसभा कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी मान्यता भी समाप्त हो गई थी। कर्नाटक से दोबारा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्हें नए कार्यकाल के लिए पुनः इस पद की मान्यता प्रदान की गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इससे पहले सोमवार को संसद भवन स्थित सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने मल्लिकार्जुन खरगे को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। अब वह लगातार दूसरी बार कर्नाटक से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए हैं।

    खरगे का राजनीतिक जीवन पांच दशक से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने वर्ष 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और बाद में लगातार नौ बार विधायक निर्वाचित हुए। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने कर्नाटक सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभाला तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई।

    वर्ष 2009 और 2014 में वह गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में उन्होंने रेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक वह लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे और अक्टूबर 2022 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

    हाल ही में 10 राज्यों की 27 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों के बाद उच्च सदन के राजनीतिक समीकरणों में भी बदलाव आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संख्या बढ़कर लगभग 152 तक पहुंच गई है, जबकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के पास करीब 64 सदस्य हैं।

    राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। उच्च सदन में बीजू जनता दल (बीजद) के पांच तथा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सात सदस्य हैं। दोनों दल किसी राष्ट्रीय गठबंधन का औपचारिक हिस्सा नहीं हैं, हालांकि विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण अवसरों पर वे केंद्र सरकार का समर्थन करते रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें………

    बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल

    Post Views: 227
    Previous Articleबेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
    Next Article झारखंड के 3,245 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा, नितिन गडकरी ने गुणवत्ता और मानसून तैयारियों पर दिया जोर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.