Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 08 जूनः दुनिया के रंगमंच से विदा हो गए हबीब तनवीर
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 08 जूनः दुनिया के रंगमंच से विदा हो गए हबीब तनवीर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। कहते हैं दुनिया रंगमंच है। और हम सब कठपुतलियां। यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है। बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार हैं हबीब तनवीर। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर इसी तारीख को दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे। तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं। पहली सितंबर, 1923 को रायपुर में जन्मे हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंगयात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 2009 में 08 जून को भोपाल में 85 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कहा।

    हबीब तनवीर पर कविता भी लिखी गई है। साहित्य अकादमी से सम्मानित देश के जानेमाने कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की एक कविता है- बात राजधानी और हबीब तनवीर की/ दिल्ली को छोड़ा तो भोपाल गए/ आदतन उनके पीछे/ छत्तीसगढ़ भोपाल गया/ उनके इस छत्तीसगढ़ का/ कोई अलग प्रांत नहीं बना था/ और न रायपुर राजधानी…/ जब हबीब तनवीर/ तीन दिन के लिए अपने घर रायपुर छोटापारा आए/ तो तीन दिन के लिए/ छत्तीसगढ़ भी रायपुर आया। रायपुर में हबीब तनवीर ने पहली बार 11-12 साल की उम्र में लॉरी स्कूल में शेक्सपीयर के ‘किंग जॉन’ में राजकुमार आर्थर का अभिनय किया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पिता चाहते थे कि हबीब सिविल सेवा में जाएं। 1940 में पिता ने इस उम्मीद से नागपुर के मॉरिस कॉलेज में हबीब तनवीर का नाम लिखवाया। वहां से एमए की पढ़ाई के लिए हबीब अलीगढ़ चले गए। सिविल सेवा में जाने के पिता के सपने की जगह अभिनय ने ले ली थी और हबीब अपनी एमए की पढ़ाई अधूरी छोड़ कर अपनी तस्वीरों के साथ मुंबई जा पहुंचे। वहां पहले रेडियो में, फिर फिल्म इंडिया में और फिर फिल्मों के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान इप्टा और प्रगतिशील लेखक संघ से भी हबीब तनवीर जुड़ चुके थे।

    मुंबई में ही हबीब तनवीर ने अपना लिखा पहला नुक्कड़ नाटक ‘शांतिदूत कामगार’ का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौर में कुछ पत्र-पत्रिकाओं का भी संपादन किया। लेकिन मुंबई बहुत लंबे समय तक रास नहीं आई और हबीब तनवीर 1953 में दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने एलिजाबेथ गौबा के मोंटेसरी स्कूल में नाटक पढ़ाने का काम शुरू किया। जहां 1954 में उन्होंने नजीर अकबराबादी के लिखे को आधार बना कर ‘आगरा बाजार’ नाटक लिखा। 14 मार्च, 1954 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कला विभाग में पहली बार इस नाटक का मंचन किया गया। हबीब ने इसके बाद प्रेमचंद की कहानी पर आधारित ‘शतरंज के मोहरे’ नाटक का निर्देशन किया।

    Post Views: 514
    Previous Articleमहिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
    Next Article मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं 5 दिनों के लिए निलंबित
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल

    September 22, 2026

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऐसी परीक्षा, जिसे लीक करना नामुमकिन हो! डॉ. सुदीप की किताब में पेपर लीक रोकने का पूरा मॉडल
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.