Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

    September 28, 2026

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Jharkhand : दोपहर दो बजे निकलेगी भोले की बारात, सीएम हेमंत करेंगे शिरकत
    State

    Jharkhand : दोपहर दो बजे निकलेगी भोले की बारात, सीएम हेमंत करेंगे शिरकत

    देवघर : शिव बारात में शामिल होने देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 18, 2023Updated:February 18, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची/देवघर/कोडरमा : झारखंड की राजधानी रांची में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। रांची के पहाड़ी मंदिर के साथ- साथ राजधानी के सभी शिवालयो में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। शिव बारात निकालने की तैयारी है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। राजधानी के सभी शिवालयों को सजाया गया है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। शाम में बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है और रात में उनका विवाह होता है। बारात में भूत, पिशाच और कंकाल सहित कई बारात में शामिल होते हैं।

    पहाड़ी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब 
    पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक हो रहा है। अरघा मुख्य मंदिर के अलावा विश्वनाथ मंदिर में भी लगाया गया है, जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी नहीं हो। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ बाबा को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी है। चार बजे सरकारी पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक के लिए बाबा कापट खोल दिया गया। शाम में पांच बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार और आरती की जायेगी। मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से भक्तों को मुख्य मंदिर जाने की व्यवस्था की गयी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    राज्य में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से विभिन्न जिलों में सुरक्षा की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय और स्पेशल ब्रांच की ओर से अलगअलग अलर्ट भी किया गया है। संवेदनशील स्थल और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में चार हजार अतिरिक्त फोर्स प्रदान किये हैं। इसमें जैप, आइआरबी और आरएपी के जवान शामिल हैं।

    दोपहर दो बजे निकलेगी भोले की बारात
    शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से पहाड़ी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से दिन के दो बजे बारात निकाली जायेगी। इस बारात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई लोग शामिल होंगे। बारात में तांडव नृत्य, ढोल और नगाड़ों के अलावा कई झांकियां शामिल रहेंगी। यहां से बारात गाड़ीखाना चौक,अपर बाजार और शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए वापस महावीर चौक, रातू रोड होते हुए विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ पहुंचेगी। जहां बारात का स्वागत होगा

    अब जानिए रांची शहर में कहां- कहां हो रहा है आयोजन
    शिव बारात की तैयारी रांची में पहाड़ी मंदिर के अलावा शहर के दूसरे भव्य शिवालय भी कर रहे हैं। पंच मंदिर, हरमू की ओर से शनिवार को शिव बारात संध्या पांच बजे निकाली जायेगी।

    देवघर : शिव बारात में शामिल होने देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

    वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालु जल अर्पण कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं। देवघर जिला प्रशासन की तरफ से इस साल बाबा मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर भक्तों को सुलभ दर्शन कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जगह-जगह दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौजूद है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम बनाई गई है। इसके अलावा भक्तों और कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराने के लिए जिला प्रसाशन क़ी ओर तैनात अधिकारी नजर बनाए हुए है।

    वीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से पाबंदी

    महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा मंदिर में किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन या आउट आफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। शीघ्र दर्शन के लिए कूपन की व्यवस्था है। उसकी दर 500 निर्धारित की गई है। ये व्यवस्था सिर्फ 1 दिन के लिए लागू रहेगी।

    बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। श्रद्धालु बाबा मंदिर में जल अर्पण करने के लिए सुबह से ही इस रूट के सहारे बाबा मंदिर तक पहुंचते नजर आ रहे हैं।

    कोडरमा : ध्वजाधारी धाम कोडरमा में उद्घाटन के साथ दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू

    कोडरमा। महाशिवरात्रि मेला 2023 के अवसर पर ध्वजाधारी धाम की धरा पर देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ध्वजाधारी धाम कोडरमा में उद्घाटन के साथ दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया। उपायुक्त आदित्य रंजन स्वयं ध्वजाधारी धाम पहुंच कर महाशिवरात्रि मेला हेतु प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। सुरक्षा का ध्यान लगातार मंदिर एवं रूटलाईन में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों द्वारा रखा जा रहा है। इसके तहत उपायुक्त आदित्य रंजन रूटलाईन का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक व उचिव दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे‌।

    ये भी पढ़िए…..

    महाशिवरात्रि का महापर्व आज, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    Post Views: 581
    Jharkhand Jharkhand News Mahashivratri Offbeat News
    Previous Articleमहाशिवरात्रि का महापर्व आज, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    Next Article Uttar Pradesh : उल्टी के बहाने बॉयफ्रेंड संग फरार हुई दुल्हन, बोली- भाग नहीं रही थी, पति के साथ ही रहूंगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

    September 28, 2026

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.