- बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
- पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
- बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
- धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
- बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़
- अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब DSP करेंगे, हाई कोर्ट सख्त; 2 नवंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Author: Dr. Amarnath Pathak
इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)
एक दिन के भीतर अमेजन इंडिया पर प्रथम स्थान पर पहुंची झारखंड के अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार की लिखी पुस्तक, उल्लेखनीय उपलब्धि : पुस्तक का प्रकाशन 20 सितंबर 2026 को हुआ और अमेजन पर पुस्तक के साथ ‘प्रथम बेस्टसेलर’ का उल्लेख प्रदर्शित, सरल, पारदर्शी और दूरदर्शी परीक्षा व्यवस्था की परिकल्पना ; प्रश्नपत्र लीक रोकने से लेकर ‘उपलब्धि कार्ड’ तक कई नवीन प्रस्ताव
हजारीबाग। सूर्य 20 मार्च की रात 8.15 बजे मकर से कर्क रेखा दक्षिणी से उत्तरी गोलार्द्ध पर भ्रमण के दौरान शून्य डिग्री पर पहुंचने वाला है। वर्नल इक्वीनोवस ( महाविषुभ या समदिवरात्रि) के सूर्योदय का अद्भुत नजारा 21 मार्च की सुबह 5.51 बजे लोग देख पाएंगे। यह महाविषुभ की खगोलीय घटना है, जिसे भारत के एकमात्र चिह्नित स्थल हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ साइट से पिछले 25 वर्षों से देखा जाता रहा है। स्थल के खोजकर्ता व शोधकर्ता सह इंटेक के लाइफ मेंबर शुभाशीष दास ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह में ‘वी’ आकार…
हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। शिवदयाल बाबू इस युग के महामानव थे। उनका जाना शिक्षा जगत और समाज के एक अनमोल सितारे का अस्त हो जाना है। अब उनकी मधुर स्मृतियां ही शेष हैं। मूर्धन्य विद्वान और महामानव प्रोफेसर डाॅ शिवदयाल सिंह का निधन शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति…कभी न भरनेवाला, शून्य कर चले गए …बेहद दुखद समाचार, विनम्र श्रद्धाँजलि….नब्बे के दशक की बात है। मैं गर्मी के दिन चिलचिलाती धूप में मार्खम कॉलेज से पैदल ओकनी घर आ रहा था। टावर के पास अचानक एक कार आकर रूक गई, खुद गाड़ी चलाते हुए शिवदयाल बाबू ने आवाज…
हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। प्रोफेसर डाॅ सादिक रज्जाक के कार्यकाल पूरा होने के बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में ऐसे व्यक्ति को प्रभारी कुलसचिव को कुर्सी पर आसीन कर दिया था, जिन्हें कर्तव्य और दायित्व का कुछ भी बोध नहीं था। लोकभवन से पत्र आने के 24 घंटे पहले की बात है। मैं शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू और कुछ अन्य मामलों की रूटीन खबरों की जानकारी लेने रजिस्ट्रार कुमार विकास के पास गया था। वह बड़े ही बेअदबी से पेश आए थे और कहा कि मैं आपको क्या-क्या बताऊं और क्यों बताऊं। तो मैंने कहा था कि आपको जानकारी देने…
हजारीबाग। यह बड़े ही गर्व और गौरव का पल है कि संघर्षों का दामन थाम हजारीबाग के इचाक स्थित रतनपुर गांव की बेटी कृति कुमारी ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन क्रैक किया और सीडीपीओ बनीं। जिंदगी में उन्हें कई झंझावतों का सामना करना पड़ा पर हार नहीं मानी। जिद था लक्ष्य हासिल करने का, खुद को साबित करने का और कुछ कर दिखाने का। उन्होंने तदबीर से अपनी तकदीर बदल दी और उस नज्म को साकार कर दिखाया कि… तुम साथ न दो मेरा, चलना मुझे आता है, हर आग से वाकिफ हूं, जलना मुझे आता है… तदबीर के हाथों…
रांची। झारखंड के प्रख्यात शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं प्रशासक प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा ने एक बार फिर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। स्मार्ट भवनों के लिए विकसित उनके नवाचारी “IoT एवं BIM आधारित नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण उपकरण” के डिज़ाइन को यूनाइटेड किंगडम के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (UK Intellectual Property Office) से डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उनका दसवां पेटेंट है, जो स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं सार्थक नवाचार को रेखांकित करता है। इस पेटेंट का मूल उद्देश्य स्मार्ट भवनों में सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों…
हजारीबाग। आप सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की चमक पूरी दुनिया में फैली हुई है। इससे लोक आस्था का महापर्व छठ भी अछूता नहीं है। माॅरीशस, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों में रहनेवाले भारतीय धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं। इस बार हम नीदरलैंड में महापर्व छठ की धूम के कुछ अंश आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। झारखंड स्थित हजारीबाग के जगदीश काॅलोनी निवासी अमित रंजन ने इस बार अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में प्रकृति से जुड़ा नेम-निष्ठा का महापर्व छठ मनाया। उन्हीं के सौजन्य से कुछ तस्वीरें और वहां मनाए गए छठ…
हजारीबाग। सूर्य 22 सितंबर की संध्या 6.19 बजे कर्क से मकर रेखा उत्तरी से दक्षिणी गोलार्द्ध पर भ्रमण के दौरान शून्य डिग्री पर पहुंचेगा। इसके साथ ही इक्वीनोक्स (विषुभ या समदिवरात्रि) के सूर्योदय का अद्भुत नजारा 23 सितंबर की सुबह 6.19बजे लोग देख पाएंगे। यह जलविषुभ की खगोलीय घटना है, जिसे भारत के एकमात्र चिह्नित स्थल हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ साइट से पिछले 25 वर्षों से देखा जाता रहा है। स्थल के खोजकर्ता व शोधकर्ता सह इंटेक के लाइफ मेंबर शुभाशीष दास ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह में ‘वी’ आकार के महापाषाण…
नई दिल्ली। हिंसा और संघर्ष के बीच नेपाल में बड़ी राहत की खबर है कि अब देश पुरानी रौ में लौटने को बेचैन है। वही आंदोलनकारी अब नेपाल के काठमांडू में पुनर्निर्माण में लगे हैं, जिन्होंने कल तक संघर्ष का रूख अख्तियार किया था। भारत समेत विश्व पटल पर एक बड़े सामाजिक आंदोलन से जुड़े नेपाल के एक नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर आंदोलन के सच का खुलासा किया है। ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ से खास बातचीत में बताया कि सच वह नहीं जो बोला या दिखाया जा रहा है, बल्कि इस आंदोलन की हकीकत कुछ और ही…
हजारीबाग (डॉ. अमरनाथ पाठक)। झारखंड के भीष्म व गांधी और अबुआ राज के सबसे बड़े पक्षधर आदिवासियों के सबसे बड़े नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर भी गोलियां चली थीं। उसका मूक गवाह में खुद हूं। तब गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड से 19 किलोमीटर दूर हरलाडीह गांव में गुरुजी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ वर्ष 1997 में मंच साझा कर रहे थे। वहां मिडिल स्कूल हरलाडीह के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जनसभा थी। संस्मरण में वह दिन इसलिए भी ताजा है कि उस दिन मेरे चाचाजी श्री रत्नेश्वर नाथ पाठक जी…
