What's Hot

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला करने का किया आग्रह

    September 27, 2023

    Jharkhand: जाम से निजात दिलाने के लिए अल्बर्ट एक्का से सुजाता चौक तक चला अभियान

    September 27, 2023

    झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का मिला अवार्ड

    September 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Offbeat NewsOffbeat News
    Trending
    • झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला करने का किया आग्रह
    • Jharkhand: जाम से निजात दिलाने के लिए अल्बर्ट एक्का से सुजाता चौक तक चला अभियान
    • झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का मिला अवार्ड
    • दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इलाका, घरों पर लहराए जा रहे इस्लामी झंडे
    • नौकरी और मुआवजा मिलने बाद भी नहीं खाली हो रहा सीसीएल की जमीन
    • मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • पावर ब्रोकर्स को खत्म करना सरकार की बड़ी उपलब्धि: धनखड़
    • विश्व पर्यटन दिवस पर ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी
    Facebook Twitter Instagram
    • Home
    • Crime
    • National
    • Education
    • Entertainment
    • Health
    • Life
    • State
    • Offbeat
    • Poltics
    • Business
    • Finance
    • Video Gallery
    • Others
      • Sports
      • Tech
    Offbeat NewsOffbeat News
    Home»Sports»भारत ने जीता एशिया कप 2023 का खिताब, सिराज रहे जीत के हीरो
    Sports

    भारत ने जीता एशिया कप 2023 का खिताब, सिराज रहे जीत के हीरो

    OffbeatnewsBy OffbeatnewsSeptember 17, 2023Updated:September 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलंबो। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम को एशिया कप 2023 की टॉफी जीतने के लिए मात्र 51 रन बनाने थे। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 6.1 ओवर में ही 51 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। फाइनल में भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करके 6 विकेट झटके। इस कारण श्रीलंका की टीम मात्र 50 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

    रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को झटका दिया। बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को चलता किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया। उन्होंने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी। उन्होंने चौथे ओवर में पथुम निसांका (2), सदीरा समरविक्रमा (0), चरिथ असलंका (0) और धनंजय डिसिल्वा (4) का विकेट लिया। सिराज यहीं नहीं रूके। उन्होंने अपने अगले ओवर में कप्तान दासुन शनाका (0) को क्लीन बोल्ड कर पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके।

    इसके बाद भी श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। श्रीलंका का 33 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे (8), प्रमोद मदुशन (1) और मथीशा पथिराना (0) को आउट कर श्रीलंकाई टीम को 15.2 ओवर में 50 रन पर ही समेट दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।

    इसके बाद भारतीय टीम को एशिया कप जीतने के लिए मात्र 51 रन बनाने थे। बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल और ईशान किशन ने बिना विकेट गवाएं 6.1 ओर में ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ईशान 23 रन और गिल 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने आसानी से एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

    आठवीं बार जीती एशिया कप ट्रॉफी

    भारतीय टीम ने एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा जमाया है। भारतीय टीम इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018 में एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है। 2023 का एशिया कप जीतने के साथ भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। भारत के बाद श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप का खिताब जीता है।

    ये भी पढ़िए….

    कोडरमा में वन विभाग की टीम पर हमला, दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल

    Post Views: 271
    India won the title of Asia Cup 2023
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकोडरमा में वन विभाग की टीम पर हमला, दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल
    Next Article एक अक्टूबर से टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन तीन फीसदी हो जाएंगे महंगे
    Offbeatnews
    • Website

    Related Posts

    बारिश से बाधित मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

    September 25, 2023

    दो दिवसीय फुटबॉल लीग में 47 खिलाड़ियों में से 20 फाइनल के लिए चयनित

    September 11, 2023

    घुटने पर बैठे डेविड मिलर, यूं किया अपने प्यार का इजहार, प्रेमिका को पहनाई अंगूठी

    September 1, 2023

    1 सितंबर से ऑल इंडिया टेनिस बॉल लीग, 14 राज्यों से आएंगे खिलाड़ी

    August 30, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला करने का किया आग्रह

    September 27, 2023

    Jharkhand: जाम से निजात दिलाने के लिए अल्बर्ट एक्का से सुजाता चौक तक चला अभियान

    September 27, 2023

    झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का मिला अवार्ड

    September 27, 2023

    दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इलाका, घरों पर लहराए जा रहे इस्लामी झंडे

    September 27, 2023
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला करने का किया आग्रह
    • Jharkhand: जाम से निजात दिलाने के लिए अल्बर्ट एक्का से सुजाता चौक तक चला अभियान
    • झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का मिला अवार्ड
    • दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इलाका, घरों पर लहराए जा रहे इस्लामी झंडे
    • नौकरी और मुआवजा मिलने बाद भी नहीं खाली हो रहा सीसीएल की जमीन
    © 2023 Designed by offbeatnews.in.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.