बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर वार्ड क्रमांक 15 के निवासी ठाकुर परिवार का इस आंधी तूफान में आशियाना उजड़ गया. घरेलू सामान भी आंधी तूफान बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए. बेमौसम बारिश बीते 2 दिनों से यहां जारी है. सुबह तेज धूप देखने को मिलता है और दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल जाता है और दोपहर होते ही अपने साथ आंधी तूफान लेकर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा रहा है. आज भी सुबह से धूप तेज था और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे. अचानक दोपहर करीब 3:00 बजे मौसम खराब हुआ तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इसी बीच ओले भी पढ़े वही वार्ड क्रमांक 15 में निवासरत ठाकुर परिवार का घर सीमेंट शीट से छाया हुआ छप्पर तूफान का सामना नहीं कर पाया और हवा में उड़ गया. जिससे तेज बारिश का पानी घर के अंदर प्रवेश कर गया और खाने पीने की चीजों के साथ अन्य घरेलू सामान बारिश में तहस-नहस हो गया.
Trending
- छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
- रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
- रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
- अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
- बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
- बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
- वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
- रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी






