Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    • रामानुजगंज रेंज के देवगई में 20 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी गई सीपीटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»पत्नी को पीट-पीटकर मार डालने के बाद, पति ने लगाई फांसी
    Crime

    पत्नी को पीट-पीटकर मार डालने के बाद, पति ने लगाई फांसी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 16, 2023Updated:August 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच बेटे की नींद खुली, तो पिता ने डांटकर उसे सो जाने के लिए कहा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब बेटे की नींद खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर पर मां सोई हुई है। उसने उसे बार-बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। वहीं पिता का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। बच्चा दौड़ते हुए बगल में ही अपने बड़े पापा के घर गया और वहां पूरी बात बताई। इसके बाद बड़े भाई का परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो यहां बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी हुई थी और मोहिंदर का शव फांसी पर लटका हुआ था।

    घटना की सूचना तुरंत पेंड्रा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर और पेंड्रा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

    ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के संबंध आपस में अच्छे थे, इसलिए किस बात पर दोनों का विवाद हुआ पता नहीं है। वहीं महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।शुरुआती जांच में लग रहा है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। ASP ने बताया कि मृतक दंपति का बेटा अपनी बड़ी मां-पापा के पास है। माता-पिता की मौत से वो सदमे में है। उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था और सुबह उठने के बाद बच्चे ने ही दरवाजा खोला, इससे ये साफ लग रहा है कि बाहर से कोई व्यक्ति घर में नहीं आया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Views: 727
    Previous ArticleKoderma: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article अदालतों में अब यूज नहीं होंगे छेड़छाड़, प्रॉस्टिट्यूड जैसे शब्द, CJI ने लॉन्च की हैंडबुक
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026

    अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज

    November 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.